#Mohali #panchkula #Chandigarh #Haryana #jalandhar#Punjabताजा खबरें

महिला पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ राज्य पंचकूला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन गीता मंदिर सेक्टर 11 पंचकूला में किया गया।

Tct

महिला पतंजलि योग समिति चंडीगढ़ राज्य पंचकूला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन गीता मंदिर सेक्टर 11 पंचकूला में किया गया।

Tct ,bksood, chief editor

इस वर्ष के थीम महिला सशक्तिकरण एवं शारीरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में महिला थाना पंचकूला की एसएचओ नेहा सिंधु, डॉ अनुष्का शर्मा, वरुणा सिंह वकील पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट, सुचिता ढाका सोशल वर्कर, पूनम खोड़े बॉक्सर चैंपियन ने विशेष योगदान दिया।

इन सभी महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी महिलाओं के साथ साॅझॅ की और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन महिला पतंजलि योग समिति सह राज्य प्रभारी पूनम सिन्हा एवं उन की टीम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी आदरणीय सुधा राणा जी, राज्य कार्यकार्यकारणी सदस्य अंजना सोनी जी, राज्य संवाद प्रभारी अंजना चौहान जी, राज्य मीडिया प्रभारी प्रभु पायक जी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में 200 से अधिक महिलाए भाग लेते हुए लाभान्वित हुयी।
अंत में सभी बहनों ने होली का आनंद भजन और गानों पर नृत्य करते हुए होली का आनन्द लिया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button