*पाठकों के लेख :लेखक महेंद्र नाथ सोफत पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार*


14 मई 2022– (#मुख्यमंत्री_आदित्यानाथ_योगी_की_छवि_एक_कुशल_प्रशासक_की) –
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अदित्यानाथ योगी एक कुशल प्रशासक है और वह नौकरशाही को सख्त संदेश देने का अवसर नहीं जाने देते। उत्तर प्रदेश मे राजनैतिक इच्छा शक्ति पूरी तरह से हावी है। अभी उन्होने वहां नौकरशाही को कड़ा सन्देश देते हुए सरकारी कामकाज मे कथित लापरवाही और अकर्मण्यता के चलते सूबे के पुलिस प्रमुख को पद से हटा दिया है। असल मे हाल ही मे कुछ ऐसी घटनाए हुई थी जिन्हे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे थे। इसमे प्रयागराज मे एक परिवार के पांच लोगो की हत्या और ललितपुर मे सामूहिक दुष्कर्म और कथित तौर पर एक इंस्पेक्टर द्वारा पीड़ित के दुष्कर्म किए जाने की घटनाएं शामिल थी। 2017 से मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही योगी कड़े प्रशासक के तौर पर जाने जाते है और यह उनके फैसलों तथा कामकाज के तौर तरीको मे भी झलकता है। इस सन्दर्भ मे एक प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को गुंडाराज खत्म करने और कानून व्यवस्था को सही करने के लिए उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री बताया है।
मेरे विचार मे किसी भी सरकार की छवि उसके प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के कामकाज और उनके सार्वजनिक आचरण पर निर्भर करती है, क्योंकि आम आदमी का वास्ता उन्ही से पड़ता है। हालांकि अपराधियों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति बोलने सुनने को अच्छी लगती है, लेकिन इस पर व्यवहारिक स्तर पर अमल करने लिए बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अक्सर सरकारें किसी भी लापरवाही के लिए छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बना कर खाना पूर्ति कर देती है, लेकिन योगी नौकशाही और पुलिस की जवाबदेही शिर्षक अफसरों की तय कर रहे है। यह उनके नेतृत्व की योग्यता को दर्शाती है।
मुझे आज भाजपा की 1990 की सरकार को याद करना होगा। जब एक लापरवाही के मामले मे तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री शांता कुमार जी ने दो वरिष्ठ आई ए एस अफसरों को निलंबित और मुख्यसचिव की जवाब तलबी कर ली थी। उनकी इस कार्रवाही के बाद उनकी प्रशासन पर जबरदस्त पकड़ बन गई थी। खैर योगी जी के पक्ष मे उनकी उम्र है जैसे वह उत्तर प्रदेश मे अच्छे परिणाम दे रहे है। उससे राजनैतिक विश्लेषकों का यह आंकलन है कि भविष्य मे केन्द्र मे बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार हो रहे है।
#आज_इतना_ही कल फिर नई कड़ी के साथ मिलते है।
