HimachalMandi /Chamba /Kangra

*हि प्र सरकार द्वारा 167 जेई को टर्मिनेट करना प्रदेश सरकार की कर्मियों के प्रति निम्न मानसिकता को दर्शाता है*

1 Tct

*हि प्र सरकार द्वारा 167 जेई को टर्मिनेट करना प्रदेश सरकार की कर्मियों के प्रति निम्न मानसिकता को दर्शाता है*

Tct chief editor

पालमपुर 20 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भारतीय राज्य पेंशनर संघ के  वारिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला परिषद कैडर के तहत आने वाले 167 जेई को टर्मिनेट करना प्रदेश सरकार की कर्मियों के प्रति निम्न मानसिकता को दर्शाता है। उससे साफ है कि वर्तमान सरकार हकों की लड़ाई लड़ने वाले कर्मियों को टर्मिनेशन का भय दिखाकर कर उनकी आवाज को दबाना चाहती है। घनश्याम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा कर्मचारियों का शोषण करती आई है । पूर्व में भी वीरभद्र सिंह की सरकार ने भी सत्ता में आते ही कुछ कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया था। उसी राह पर वर्तमान कांग्रेस सरकार चल रही है। जब कर्मचारी अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आ रहे हैं, तो उनका इस तरह शोषण किया जा रहा है। घनश्याम शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों का अधिकार है कि वे अपने हक की लड़ाई के लिए आगे आएं और हक को पाने के लिए लड़ाई लड़े। लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार उल्टा कर्मचारियों द्वारा हक की लड़ाई के लिए लड़ने वाले कर्मचारियों को टर्मिनेट कर उनके साथ घोर अन्याय कर रही है । घनश्याम शर्मा ने कहा कि काँग्रेस सरकार ने जल्द इन कर्मचारियों को बहाल नहीं किया और उनकी मांगों को पूरा नहीं किया, तो भारतीय जनता पार्टी इन कर्मचारियों के साथ मिलकर कड़ा रुख अपनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश ही नहीं देश भर में भाजपा की सरकार ने हमेशा कर्मचारियों का मान सम्मान किया है। वहीं उन्हें हर सुख सुविधा प्रदान कर उनके हकों को पूरा किया है। लेकिन कांग्रेस सरकार हमेशा कर्मचारियों का शोषण कर उनके हकों को छिनती आई है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।
,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button