Tricity times morning news bulletin 12 December 2025
Former Union and home minister Shivraj Patil passes away at 90


Tricity times morning news bulletin 12 December 2025
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 12 दिसम्बर, 2025 शुक्रवार पौष माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है |पौष कृष्ण पक्ष अष्टमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, मार्गशीर्ष
संकलन : नवल किशोर शर्मा
1) संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के बाद अब मेक्सिको ने भी चीन, भारत सहित एशियाई देशों के सामानों पर 50% तक हाई टैरिफ लगाने का लिया फैसला, 2026 से होगा लागू
2) PM मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की बात, पुतिन के भारत दौरे के बाद पहली बार कि बात
3) म्यांमार में सैन्य हवाई हमले में अस्पताल तबाह, 34 मरीजों और कर्मचारियों की मौत
4) तीन दशकों बाद MP में नक्सलवाद पर लगाम, बालाघाट नक्सल मुक्त जिला घोषित, आखिरी 2 बचे नक्सलियों ने किया सरेंडर
5) अमेरिका में पढ़ाई करने के बाद छात्रों का वापस भारत और चीन जाना शर्मनाक : ट्रंप
6) नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात ‘बहुत जल्द’: इजराइली पीएमओ ने दी जानकारी
7) योगी सरकार बनी अभिभावक, 138 बेटियों का कराया ‘कन्यादान’, मुस्लिम जोड़ों का मौलवियों द्वारा हुआ निकाह
8) ब्राह्मण की बेटी चाहिए… IAS संतोष वर्मा पर गिरी गाज, सभी पदों से हटाए गए
9) इंडिगो ने की घोषणा : हवाई अड्डे पर लंबे समय तक फंसे यात्रियों को मिलेगा मुआवजा, 10 हजार तक की मिलेगी राशि
10) श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा ISRO का 6.5 टन वजनी ब्लू-बर्ड-6, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा
11) ममता बोलीं- शाह खतरनाक, वे दुर्योधन-दुशासन जैसे: महिलाओं से कहा- SIR में नाम कटे तो आपके खाना बनाने के बर्तन हैं, उनसे लड़ो
12) सरकार बोली- ग्लोबल एयर क्वालिटी रैंकिंग ऑफिशियल नहीं: WHO सिर्फ सलाह देता है; राज्यसभा में मंत्री बोले- हम बाहरी रिपोर्ट पर पॉलिसी नहीं बनाते
13) मुंगेर में पुलिस-एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ी गई मिनीगन फैक्ट्री, एक गिरफ्तार और 3 फरार
14) मोदी के घर पर डिनर पर पहुंचे NDA सांसद: 20-25 के ग्रुप में बसों से आए; अनुराग ठाकुर ने कहा-अगला डिनर बंगाल जीत के बाद
15) गोवा नाइट क्लब हादसा: अभियुक्त लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया
16)… Arunachal Pradesh Accident: ट्रक खाई में गिरा, असम के 18 मजदूरों की मौत, 3 लापता; पीएम मोदी ने मुआवजे की घोषणा की
17) सियासी घमासान के बिच संसद बना रणक्षेत्र; अमित शाह और राहुल गाँधी की फिसली जुबान, विपक्ष उबाल पर
18) ‘जेल में मेरी हत्या हो जाएगी… मुझे बचा लीजिए’, कोर्ट में फूट-फूट कर रोए पूर्व IPS अमिताभ
19)…IND vs SA: भारत की T20 में रनों के लिहाज से घर में सबसे बड़ी हार, तिलक को छोड़कर अन्य बल्लेबाजों ने किया निराश !




