जब अखिलेश की सरकार रही तब उन्होंने क्यों MSP नहीं दिया?
बी के सूद मुख्य संपादक
शाह बोले- यूपी में माफिया न बाहुबली, सिर्फ बजरंगबली: पूछा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए या नहीं, अखिलेश कहते थे यदि धारा 370 हटाई तो खून की नदियां बह जाएंगी।
|| शाह के निशाने पर अखिलेश
अखिलेश की सरकार रही तब उन्होंने क्यों MSP नहीं दिया?
250 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिलने पर इनके पेट में क्यों दर्द हुआ।
धारा 370 हटाने का विरोध क्यों करते थे ये?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बदायूं के सहसवान पहुंच गए हैं। शाह ने लोगों से पूछा- कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए या नहीं? धारा 370 हटाने पर सपा-बसपा और कांग्रेस विरोध करते थे। 10 साल तक इनकी सरकार रही, इन्होंने क्या किया? अखिलेश कहते थे कि धारा 370 हटाई तो खून की नदियां बह जाएंगी।
शाह ने कहा कि यूपी में पिछले पांच साल में न माफिया दिखते हैं न बाहुबली। यहां केवल बजरंगबली ही नजर आते हैं। कहा कि जब मुलायम या अखिलेश मुख्यमंत्री होते थे तो इनके साथ आजम खां, अतीक अहमद व अंसारी जैसे लोग दिखते थे लेकिन पिछले तीन साल से ये लोग किसी ने नहीं देखे होंगे। क्योंकि सभी जेल में हैं। अमित शाह बदायूं की सहसवान विधानसभा क्षेत्र के कस्बा इस्लामनगर में बुधवार को प्रत्याशी डीके भारद्वाज के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। निर्धारित वक्त से तकरीबन आधा घंटे देरी से पहुंचे शाह ने मंच संभालने के साथ ही सीधे तौर पर जहां मोदी व योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। वहीं सपा, बसपा और कांग्रेस को घेरा। कहा कि हर घर में गैस सिलेंडर, शौचालय व बिजली पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। योगी शासन में किसी की हिम्मत नहीं है जो गरीब की जमीन हथिया ले या किसी की बहन-बेटी की तरफ आंख उठाकर भी देखे। क्योंकि अपराधियों को पता है कि उनका अंजाम क्या होगा।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अतरौली पहुंचकर कल्याण सिंह को याद किया ।
शाह ने कहा समाजवादी इत्र वाले के यहां 250 करोड़ बेनामी मिले। अखिलेश क्यों नहीं बताते कि उससे इनका रिश्ता क्या है? रिश्ता नहीं है तो आपको दुख क्यों हो रहा है? ये लोग पारदर्शिता से शासन नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजे की सरकार में मुफ्त गैस सिलेंडर नहीं मिलता। 5 लाख तक का निशुल्क इलाज का बंदोबस्त किया। हर घर में शौचालय बनवाया। अखिलेश की बात सुनते तो हम तीसरी लहर में बच पाते क्या? बदायूं भी जाएंगे शाह
अमित शाह आज बदायूं भी जाएंगे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद डोर-टू-डोर जनसंपर्क करेंगे। जनसंपर्क के बाद गृहमंत्री कार से भाजपा जिला कार्यालय पहुचेंगे। यहां संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक में मंथन करेंगे और जिले के मौजूदा राजनीतिक हालात को जानने के साथ संगठन को मथेंगे। सपा ने यहां मोदी लहर में अपना परचम लहाराया था
सहसवान विधानसभा सीट वो सीट है, जिसमें मोदी लहर में भी सपा का परचम लहराया और ओमकार सिंह यादव साल 2017 में यहां के विधायक बने। सपा का गढ़ कहे जाने वाले बदायूं में केवल यही एक किला बचा, जिसमें सपाई सिर छिपा सके। बाकी की सीटों पर कमल खिला। जबकि इस बार भाजपा इस आखिरी किले को भेदने की ठान चुकी है। यही वजह है कि पहले खुद सीएम यहां होकर गए, जबकि इस बार गृहमंत्री यहां के लोगों की नब्ज टटोलकर उन्हें अपने पक्ष में जोड़ने पहुंच रहे हैं।