Tricity times morning news bulletin 17 June 2026


Tricity times morning news bulletin 17 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 17 जून, 2026 बुधवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष तृतीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है महाराणा प्रताप जयंती|
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
ट्रम्प बोले- ईरान से समझौता साइन हो चुका: दोबारा हमला करना पड़ा, इसका दुख है; शुक्रवार तक हॉर्मुज पूरी तरह खुल जाएगा
*1* पीएम मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस’ से नवाजे गए; दोनों देशों के बीच 11 समझौते हुए
*2* G7 समिट आज से, PM मोदी स्लोवाकिया से फ्रांस लौटेंगे, US प्रेसिडेंट ट्रम्प भी पहुंचे; नेताओं के बीच ईरान और यूक्रेन पर चर्चा हो सकती है
*3* भारतीय लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का टेस्ट कामयाब, डिफेंस सिस्टम को चकमा दे सकती है, 1000km दूर बने टारगेट नष्ट करने की क्षमता
*4* TMC में टूट से संसद में NDA मजबूत होगी, लोकसभा में 314, राज्यसभा में 154 सांसद हो सकते हैं; दो-तिहाई बहुमत से 46 और 9 सीट पीछे
*5* आधार कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ पहचान के लिए हो, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज; याचिका में दावा- अभी पता और जन्मतिथि का सबूत माना जा रहा
*6* भाजपा की केंद्रीय टीम में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज, वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक से बढ़ी राजनीतिक हलचल
*7* भागवत बोले- RSS गुप्त संगठन नहीं, सरकार भी जानती है, 100 साल में किसी ने रजिस्ट्रेशन करवाने नहीं कहा; प्रियांक ने पूछा था- संघ रजिस्टर्ड क्यों नहीं
*8* अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर सहमति का भारत ने किया स्वागत, होर्मुज से निकलने लगे फंसे हुए जहाज
*9* कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके को युवकों ने थप्पड़ मारे: जयपुर में शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन था; समर्थकों ने हमलावरों को पीटा
*10* TMC के 20 बागी सांसदों का NCPI में विलय, 3 साल पहले पति-पत्नी ने यह पार्टी बनाई; बैंक बैलेंस ₹75, नारा था- दलबदलू नेताओं को नकारो
*11* मैसूर के रेस्टो-पब में आग, 2 की मौत, 5 घायल, 7 का रेस्क्यू किया गया; पब के अंदर 25 लोग थे
*12* 85% एथेनॉल से चलने वाली वैगन-आर ₹7.24 लाख में मिलेगी, पेट्रोल मॉडल से ₹86,000 महंगी; यह देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार
*13* फीफा विश्व कप 2026 में सोमवार का दिन उलटफेरों और चौंकाने वाले नतीजों से भरा रहा। विश्व नंबर-3 स्पेन को विश्व कप डेब्यू कर रहे केप वर्डे ने गोलरहित ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं बेल्जियम को मिस्र के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा और उरुग्वे भी सऊदी अरब के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर सका। दोनों टीमों का मुकाबला 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।
*14* वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का मारा, सुपर ओवर में भारत-ए की हार के बाद हुई बहस, कप्तान तिलक भी अंपायरों से भिड़े
*15* विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में डबल हेडर आज, न्यूजीलैंड-श्रीलंका, इंग्लैंड-आयरलैंड में मुकाबला; डिफेंडिंग चैंपियन को पहली जीत की तलाश
*16* अमेरिका के कैलिफॉर्निया में B-52 बॉम्बर विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत; अधिकारी बोले- कंट्रोल सिस्टम या इंजन में खराबी की आशंका
*17* अमेरिका-ईरान में पीस डील पर डिजिटल साइन हुए, 19 जून को जेनेवा में औपचारिक डील; ईरान को ₹8 लाख करोड़ दे सकता है अमेरिका
*18* US-ईरान समझौते से क्रूड ऑयल के दाम गिरे, 4.8% की कमी के साथ $83 पर आया; दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी
*19* अमेरिका-ईरान डील पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा, बोले- मेरी और ट्रंप की राय एक जैसी नहीं

संपादकीय: जनसंपर्क, संगठन क्षमता और विकासवादी सोच की पहचान – आर. एस. बाली👇👇👇👇👇 https://tricitytimes.com/2026/06/16/editorial-bk-126/



