#NEET:Tricity times morning news bulletin 21 June 2026
NEET re-exam: Dharmendra Pradhan urges candidates to appear fearlessly, free of anxiety


Tricity times morning news bulletin 21 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 21 जून, 2026 रविवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष सप्तमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*!! अंतरराष्ट्रीय योग दिवस !!*
!! आज है फ़ादर्स डे= पितृ-दिवस !!
*Breaking… क्या टूट जाएगा अमेरिका-ईरान का समझौता? तेहरान ने बंद किया होर्मुज, अलर्ट पर अमेरिकी सेना,फिर होगा युद्ध? लेबनान में इजरायल के हमले से भड़का ईरान, बंद कर दिया होर्मुज*
*1* योग डे आज, पीएम मोदी कोलकाता में योग करेंगे, 35 हजार लोग जुटेंगे, हुगली नदी में 500 नावों पर योग; दुनियाभर में 2500 जगह कार्यक्रम
*2* मोदी बोले-बंगाल को PAK का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई, मजहबी एजेंडा चलाया गया, घुसपैठियों का अड्डा बनने दिया; अब कानून का राज
*3* प्रधानमंत्री ने बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनने पर खुशी भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बंगाल की हवा में एक नई ताजगी है, मानो राज्य अब बेड़ियों से आजाद हो गया हो। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए बहुत तेजी से काम करना शुरू कर चुकी है।
*4* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ‘गुलामी के दौर में हमारे बंगाल ने क्या कुछ नहीं सहा, कितने बलिदान दिए, कितने त्याग सहे, 1946 में कोलकाता में हिंसा हुई थी, तब कितने निर्दोष बंगाली लोग उसकी भेंट चढ़ गए। बंगाल ने रक्तपात सहा, अपनों को खोया, अपनी मातृभूमि के टुकड़े होते देखे, लेकिन बंगाल ने अपनी अस्मिता और पहचान को नष्ट नहीं होने दिया
*5* पहले देश में एक गोली नहीं बनती थी, आज मिसाइलें बना रहा भारत’, कोल्हापुर में जमकर गरजे अमित शाह
*6* केंद्रीय गृह मंत्री कहा कि जब साल 2014 में नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और भाजपा की सरकार आई, तो भारत की नीति पूरी तरह बदल गई। मोदी सरकार के दौरान भी आतंकियों ने उरी, पुलवामा और पहलगाम में बड़े हमले करने की कोशिश की, लेकिन इस बार भारत चुप नहीं बैठा। भारत ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जवाब दिया।
*7* NEET री-एग्जाम आज, करीब 23 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे, 564 शहरों में 5400 से ज्यादा सेंटर्स, पहली बार एयरफोर्स ने पेपर पहुंचाए; 2 लाख सुरक्षाकर्मी तैनात
*8* पीएम मोदी आज देश को समर्पित करेंगे तीन युद्धपोत, स्वदेशी वॉरशिप से अभेद्य होगी भारत की समुद्री सीमा
*9* रुपये में हाल की गिरावट पर गोयल ने भरोसा जताया कि भारतीय मुद्रा आने वाले समय में फिर सामान्य स्थिति में लौट आएगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित होने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा। वाणिज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने वैश्विक व्यापार संबंधों को काफी मजबूत किया है
*10* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिलांग में कहा कि भारतीय सशस्त्र बल राष्ट्रीय एकता, समावेशिता और अनुशासन के प्रतीक हैं। उन्होंने सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भारत के सांस्कृतिक मूल्यों और समानता की भावना का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल देश की सुरक्षा और एकता को मजबूत कर रहे हैं
*11* महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 7 की मौत, 25 घायल; शनिवार को प्रसाद लेने के लिए भीड़ जुटी थी
*12* सुप्रिया सुले की बेटी रेवती और उद्योगपति सारंग लखानी की मुंबई में शादी हुई। इस समारोह में राहुल गांधी, मोहन भागवत और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं
*13* सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई, स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम ad
*14* ईरान ने होर्मुज का जलमार्ग फिर से बंद करने का एलान किया है। ईरानी सेना के इस कदम से पश्चिम एशिया में तनाव फिर से भड़कने की आशंका है। ईरान ने लेबनान में इस्राइली सेना के हमलों को लेकर नाराजगी जताई है
*15* स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अब कोई टोल नहीं वसूला जाएगा; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया
*16* भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, सीरीज 3-0 से जीती; तीसरे वनडे में यशस्वी का शतक, रोहित की फिफ्टी, प्रसिद्ध को 5 विकेट
*17* फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय जर्मन टीम पिछड़ रही थी, लेकिन डेनिज उन्दाव के दो गोलों की बदौलत उसने जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह भी पक्की कर ली




