पालमपुर में प्रस्तावित माल रोड बनाने का पायलट प्रोजेक्ट व्यापारियों के हित में नहीं संजीव सोनी अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर
व्यापारियों का कहना है कि पालमपुर मार्केट में वैसे ही ऑनलाइन और मॉल कल्चर ने मंदी का दौर चला हुआ है 3 घंटे के लिए मार्केट में नो एंट्री करना उनके बिजनेस पर विपरीत प्रभाव डालेगा


पालमपुर में प्रस्तावित माल रोड बनाने का पायलट प्रोजेक्ट व्यापारियों के हित में नहीं संजीव सोनी अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर

पालमपुर में प्रस्तावित माल रोड बनाने का पायलट प्रोजेक्ट व्यापारियों के हित में नहीं संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष संजीव सोनी ने एक लिखित वक्तव्य में कहा है कि एसडीम पालमपुर द्वारा प्रस्तावित माल रोड प्रैक्टिकल रूप से सही नहीं है ।
ट्रैफिक बंद करने के बजाय ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने की आवश्यकता है ताकि लोग में बाजार में शॉपिंग का लाभ उठा सके तथा व्यापारियों का नुकसान भी ना हो ,और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चले। उन्होंने कहा कि यहां पर पहले ही मंदी की समस्या बहुत ज्यादा है। अगर ट्रैफिक बंद कर दी गयी फिर तो छोटे और मझोले व्यापारियों का बिजनेस बिल्कुल समाप्त हो जाएगा।
अभी लोग 10 मिनट के लिए गाड़ी रोक शॉपिंग करके अपने गंतव्य की ओर निकल जाते हैं परंतु अगर ट्रैफिक बंद कर दी गई तो कोई भी ग्राहक बाजार में क्यों आएगा? पालमपुर के व्यापारी पहले भी मॉल कल्चर तथा ऑनलाइन शॉपिंग की समस्या से जूझ रहा है मंदी की मार सह रहा है । अगर प्रशासन सचमुच में दुकानदारों का हितेषी है तो उसे पशुओं की समस्या से निजात दिलानी चाहिए जो की ट्रैफिक किसी समस्या से भी ज्यादा जटिल समस्या हो चुकी है।
उन्होंने प्रश्न किया कि पालमपुर में कितने दिन टूरिस्ट सीजन होता है और कितने टूरिस्ट लोकल मार्केट में आते हैं शाम के समय 6 बजे के बाद तो वैसे ही बाजार खाली हो जाता है और अगर ट्रैफिक बंद कर दे तो बाजार बिल्कुल ही सुनसान हो जाएगा।
उन्होंने अफसोस बताया कि संयुक्त व्यापार मंडल को इस निर्णय में शामिल नहीं किया गया और हमारी राय नहीं जानी गई जो व्यापार मंडल सीधे रूप से हित बात करता है, उसे पूरी तरह से उपेक्षित किया गया कोई विचार विमर्श नहीं किया गया ।
उन्होंने कहा कि पालमपुर बाजार में व्यापार को बढ़ाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता है ना कि प्रतिबंध लगाने की। ऑनलाइन शॉपिंग तथा मॉल कल्चर की मार झेल रहे मार्केट को इस तरह के निर्णय बाजार को और बर्बाद करने के तरह होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के दिनों में से पहले सरकारी तौर पर इस मार्केट के सिविल अस्पताल से लेकर सुभाष चौक के सभी दुकानदारों से राय ली जाए एक सर्वे किया जाए।
इसी संबंध में आज संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी की अगुवाई में व्यापारियों और दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम पालमपुर से मिला और अपनी समस्या प्रशासन के आगे रखीं और उनका समाधान करने का अनुरोध किया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि इस निर्णय से उनके व्यापार को काफी नुकसान होने वाला है जबकि प्रशासन की ओर से यह आश्वासन दिया कि उनकी हर तरह से मदद की जाएगी फ्री पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा और ग्राहकों और दुकानदारों की सुविधा के लिए ई व्हीकल का प्रावधान किया जाएगा लोगों के मनोरंजन के लिए माल रोड पर कार्यक्रम किए जाएंगे महिलाओं ने शौचालय की समस्या बताई जिस पर प्रशासन ने कहा कि शीघ्र ही उनके लिए यह सुविधा भी प्रदान कर दी जाएगी।
एस डी एम डॉक्टर ओ पी यादव ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन का मकसद व्यापार को बढ़ावा देना है लोगों को सुविधा प्रदान करना है और शहर को सुंदर बनाना है और इसके लिए हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे।

संजीव सोनी अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल पालमपुर



