#Modi:Tricity times morning news bulletin 24 August 2026
PM Modi says India can ‘very quickly’ make its place in global space sector: ‘We must create an aura that…’ PM Modi urged private space firms to build an ecosystem that attracts global talent and investment, as India targets a larger share in the space economy

Tricity times morning news bulletin 24 August 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 24 अगस्त, 2026 सोमवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
1) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर देशवासियों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं
2) मुख्यमंत्री योगी आज लखनऊ में गुलाब सिंह लोधी के बलिदान दिवस कार्यक्रम और रसोइयों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे, 3.54 लाख रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड दिए जाएंगे
3) विशाखापत्तनम में आज ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक होगी, 11 सदस्य देशों के प्रतिनिधि खेल सहयोग पर चर्चा करेंगे
4) ब्रिटेन के 70 से अधिक सांसदों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर संयुक्त राष्ट्र से हस्तक्षेप की मांग की
5) बंगाल की खाड़ी में पनामा का मालवाहक जहाज डूबा, 24 सदस्यीय चालक दल में दो लोगों को बचाया गया, बचाव अभियान जारी
6) पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं
7) कनाडा अमेरिका के नए शुल्क के जवाब में बराबर शुल्क लगाएगा
8) छत्तीसगढ़ और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का नारंगी अलर्ट, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अनुमान
9) एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी, 265 पुरुष और 227 महिला खिलाड़ी शामिल
10) अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने तीन पदक जीते, मानसी लाठर ने रजत, तन्वी गुंदेश मगदुम और कोमल ने कांस्य पदक जीते
11) बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के प्रेस सेक्रेटरी ने शुक्रवार को कहा कि PM तारिख रहमान के भारत दौरे पर अभी तक फैसला नहीं हुआ है। लेकिन क्या बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान का भारत दौरे पर आने वाले थे? क्या इसकी तारीखों और मिलने की जगह भी तय हो चुकी थी? बांग्लादेश की मीडिया में इसकी चर्चा तेजी से हो रही है। इसकी शुरुआत भारत के राष्ट्रपति भवन की एक घोषणा से हुई, जिसे एक घंटे के भीतर ही वापस ले लिया गया। शुक्रवार को हुई इस घोषणा के बाद बांग्लादेश में अटकलों का बाजार गर्म हो गया।
तारिक रहमान के भारत दौरे को लेकर दोनों देशों के राजनयिक हलकों में कई दिनों से चर्चा चल रही थी। भारत ने रहमान को BIMSTEC के चेयरमैन के तौर पर BRICS सम्मेलन में शामिल होने का न्योता भी दिया था, लेकिन एक समय ऐसा लगा कि तारिक रहमान BRICS सम्मेलन के पहले द्विपक्षीय दौरे पर भारत आ सकते हैं। इस संभावना ने जोर तब पकड़ा जब ढाका में भारतीय उच्चायुक्त ने रहमान से मुलाकात के बाद नई दिल्ली का दौरा किया। त्रिवेदी की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात हुई।
लेकिन जैसे ही यह संभावना पकड़ रही थी, बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना का मुद्दा उठाया दिया। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया और कहा कि यात्रा के पहले अनुकूल माहौल की जरूरत है। इसके बाद तारिक रहमान के दौरे को लेकर अटकलें कमजोर पड़ गईं। इसी माहौल में शुक्रवार को दोपहर भारत के राष्ट्रपति भवन की घोषणा ने हलचल तेज कर दी !




