Nobel Prize in Medicine:Tricity times morning news bulletin 06 October 2026
Nobel Prize in Medicine: Three scientists (American and German researchers) were awarded the 2026 Nobel Prize for Medicine for their groundbreaking work in optogenetics.


Tricity times morning news bulletin 06 October 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 06 अक्टूबर, 2026 मंगलवार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है |आश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, भाद्रपद |आज है इंदिरा एकादशी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* सुप्रीम कोर्ट का CEC ज्ञानेश को सस्पेंड करने से इनकार, SIR के 14 फैसलों पर चुनाव आयोग को नोटिस, कहा- कानून तोड़ा है तो फैसले रोक देंगे
*2* फैसले गलत हुए तो रद्द कर देंगे सारे फैसले, ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट से लग सकता है झटका
*3* सुप्रीम कोर्ट बोला-अपराधियों में मौत का डर पैदा करना जरूरी, नहीं तो रेप जैसे अपराध रोकना मुश्किल; अदालत ने रेप की 3 घटनाओं पर खुद नोटिस लिया
*4* ‘रात 10 बजे भी हर महिला की सुरक्षा पक्की करें’, हाल की रेप घटनाओं पर SC ने केंद्र और दिल्ली पुलिस को लगाई फटकार
*5* शिक्षक भर्ती मुद्दे पर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, कहा- अभ्यर्थियों को डराने के बजाय बात सुने सरकार
*6* स्विस प्रेसिडेंट का भारत दौरा: पीएम मोदी से गाई पार्मेलिन ने की मुलाकात, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते
*7* कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी व्यवस्था को लेकर तीन ऐसी मांगें रखीं, जिन पर पार्टी कोई समझौता नहीं करेगी। इनमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करना और बैलेट पेपर से चुनाव कराना शामिल है
*8* भारत दिसंबर तक कम से कम तीन और देशों के साथ बाइलेटरल इन्वेस्टमेंट प्रोटेक्शन एग्रीमेंट को अंतिम रूप देने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि रूस समेत कई देशों के साथ बातचीत जारी है
*9* 19 विपक्षी दल कल दिल्ली में चुनाव आयोग घेरेंगे,SIR का विरोध, संसद से मुख्यालय तक 3 किमी का मार्च निकालेंगे; एक साल पहले भी यही किया था
*10* CJP नेताओं का दावा-सरकार हमें अरेस्ट करने की तैयारी में, अभिजीत दीपके बोले- डरेंगे नहीं; SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन
*11* प.बंगाल की दो सीटों पर कल उपचुनाव, 15 साल में पहली बार ममता न सीएम-विधायक, न उम्मीदवार; तमिलनाडु-असम-पुडुचेरी में भी वोटिंग
*12* अमेरिका-भारत ट्रेड डील की बातचीत में अब ज्यादा गुंजाइश नहीं, वित्त मंत्री बोलीं- दोनों देश ऐसे मुकाम पर जहां और रियायत देना मुश्किल; फिर भी मौके तलाशेंगे
*13* रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दिवाली और छठ के दौरान देश के प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। ऐसे में यात्रियों की कतार प्रबंधन, होल्डिंग एरिया, यात्रियों की आवाजाही और ट्रेनों के संचालन की योजना बनाना चुनौतीपूर्ण होता है। इसी को देखते हुए रेलवे ने इस बार भीड़ प्रबंधन में एआई तकनीक के इस्तेमाल की तैयारी की है। त्योहारी सीजन को देखते हुए कई प्रमुख स्टेशनों पर इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया गया है।
*14* आज से RBI की 3 दिन की मीटिंग, रेपो रेट 0.25% बढ़ सकती है, इससे लोन लेना महंगा हो जाएगा; EMI भी बढ़ेगी
*15* भारी उठा-पटक के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों फिलहाल हरे निशान पर चल रहे हैं और अभी तक इनवेस्ट करने वाले सुरक्षित है.




