Uncategorized

Tricity times morning news bulletin 22 October 2026

Tct

Tricity times morning news bulletin 22 October 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 22 अक्टूबर, 2026 गुरुवार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है |आश्विन शुक्ल पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आश्विन |आज है भारत मिलाप तथा पापांकुशा एकादशी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* शाह बोले- कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति, 2029 तक देश नशामुक्त बनाएंगे, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में 3,600 जवानों ने बलिदान दिया

*2* पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को नशा-मुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है। उन्होंने देश को ड्रग्स मुक्त करने के लिए सभी से एकजुट होकर काम करने की अपील की

*3* सौरव दास-आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से याचिका वापस ली, न्यायिक हिरासत बढ़ाने के खिलाफ दायर की थी; कोर्ट ने कहा-दोनों ने बॉन्ड की शर्तें तोड़ीं

*4* अदालत ने कहा आप शाम चार बजे तक का इंतजार करें, अगर स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत से आपको राहत मिलती है तो इस मैटर को क्लोज कर दिया जाएगा, अगर फैसला आपके फेवर में नहीं आता है तो आप अगले दिन रिवीजन याचिका या आर्टिकल 226 के साथ हाई कोर्ट आ सकते हैं। हाईकोर्ट की टिप्पणी के बाद सीजेपी ने अपनी अर्जी वापस ली।

*5* ‘जंतर-मंतर डीनोटिफाई था तो गए क्यों?’ HC के तीखे सवालों के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका, कोर्ट बोला- ‘आप Gen-Z नहीं हैं’

*6* मणिपुर में तीन लोगों की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, 12 हथियार और विस्फोटक बरामद; हमले के विरोध में 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद जारी

*7* अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बुधवार को मुंबई से गुजरात के जामनगर के लिए रवाना हुए। उनके दौरे में भारत-अमेरिका ऊर्जा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इससे पहले मुंबई में रुबियो और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सुरक्षा पर बातचीत की।

*8* ‘किरेन रिजिजू सिर्फ मोहरा’: खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- विपक्ष के सवालों का खुद क्यों नहीं देते जवाब?

*9* जम्मू-कश्मीर उधमपुर में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, 15 घायल

*10* टाइगर श्रॉफ फायरिंग-आरोपियों ने अमिताभ-सलमान, आमिर-अक्षय की रेकी की थी, सिक्योरिटी ज्यादा थी तो प्लान बदला; दिल्ली से 4 और गिरफ्तार

*11* दावा- CM मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, ₹50,000 का चालान काटा, फ्रांस से लौटे थे; AAP बोली- केंद्र का अहंकार टूटना चाहिए

*12* उत्तराखंड: प्रदेश के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, अन्य विद्यालयों की रविवार की तरह लागू होगी व्यवस्था

*13* जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलते ही संस्थापक निवेशकों से जुड़ा हिस्सा दोगुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बनने को तैयार है, जिसका लक्ष्य 30,213 करोड़ रुपये जुटाना है

*14* सोना 2 दिन में ₹2,300 सस्ता हुआ, 10 ग्राम की कीमत ₹1.44 लाख हुई, 1 किलो चांदी का दाम ₹5 हजार नीचे आया

*15* डे हाई से 1,400 अंक नीचे आया सेंसेक्स, 73,300 पर कारोबार कर रहा, ऑटो और मेटल शेयर्स में ज्यादा बिकवाली

*16* कमजोर मानसून का असर- कर्नाटक में 33% फसलें बर्बाद, महाराष्ट्र में 7 दिनों में 4 किसानों ने दी जान, तमिलनाडु में चावल के दाम 50% तक बढ़े

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button