Uncategorized

पालमपुर हलके में अपनी तरह का शायद पहला होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर शुरू : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर जरूरतमंदों, असहायों, बेसहारा लोगों, दिन-दुखियों और विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए वरदान सिद्ध होगा 70181 71663 ,62306 05767

Tct

पालमपुर हलके में अपनी तरह का शायद पहला होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर शुरू : प्रवीन कुमार पूर्व विधायक

Bksood chief editor TCT

बुजुर्गों, मरीजों, नवजात शिशुओं और जरूरतमंदों को घर पर ही मिल सकेंगी स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 14, बनूरी स्थित मोली चक्क रोड पर शुरू हुआ होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक नई पहल साबित हो सकता है। पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने मां बगलामुखी के नाम पर स्थापित इस होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन करते हुए इसे एक सराहनीय एवं जनकल्याणकारी प्रयास बताया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी तरह का यह शायद पहला होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर हिगा , जहां लोगों को घर पर ही स्वास्थ्य देखभाल से जुड़ी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने की पहल की गई है। आज की व्यस्त जीवनशैली में विशेष रूप से बुजुर्गों, गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों, ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों तथा छोटे बच्चों की देखभाल परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में घर पर ही प्रशिक्षित देखभाल कर्मियों और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता काफी राहत प्रदान कर सकती है।

उन्होंने बताया कि सेंटर द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं में एम्बुलेंस सुविधा, अटेंडेंट एवं पुरुष तथा महिला केयरगिवर की 24 घंटे उपलब्धता, बुजुर्गों की देखभाल, दवा संबंधी सहायता, दैनिक गतिविधियों में सहयोग तथा नवजात शिशुओं एवं छोटे बच्चों की देखभाल जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त फिजियोथेरेपी में सहायता, ऑक्सीजन उपकरण, मेडिकल बेड सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरण किराये पर उपलब्ध करवाने, ऑपरेशन के बाद घर पर देखभाल एवं निगरानी तथा डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की देखभाल की सुविधाएं भी इस सेवा केंद्र के माध्यम से उपलब्ध करवाने का प्रावधान बताया गया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि यह होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर जरूरतमंदों, असहायों, बेसहारा लोगों, दिन-दुखियों और विशेष रूप से बुजुर्गों के लिए वरदान सिद्ध होगा। जब किसी परिवार में कोई सदस्य बीमार होता है, तो उसका प्रभाव पूरे परिवार पर पड़ता है। ऐसे समय में घर पर देखभाल की सुविधा मिलना न केवल मरीज के लिए सुविधाजनक है, बल्कि उसके परिजनों को भी काफी सहारा प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने की ऐसी पहल समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय सरोकारों को मजबूत करती है। जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना ही सच्ची समाज सेवा है।

इस नई एवं सराहनीय सोच के साथ होम हेल्थ केयर सर्विस सेंटर शुरू करने के लिए पूर्व विधायक ने हर्ष शर्मा, उनके पिता श्री प्रेम शर्मा तथा माता श्रीमती सरिता शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केंद्र भविष्य में क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 


 इस सुअवसर पर शाल टोपी व मां वगला मुखी का चित्र भेंट कर पूर्व विधायक प्रवीन कुमार व स्थानीय पार्षद मोनिका शर्मा को सम्मानित करते हुए हैल्थ केयर सेंटर के संचालन हर्ष शर्मा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button