कांगड़ा पुलिस की कामयाबी
दिनांक- 27-11-2026 कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कांगडा स्थित धर्मशाला । प्रैस विज्ञप्ति

कांगड़ा-पुलिस-की-कामयाबी

जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देर रात पुलिस थाना पालमपुर की टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लोहना क्षेत्र स्थित एक किराए के कमरे में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कमरे में दो युवक मौजूद मिले, जिन्हें पुलिस टीम ने बड़ी मुस्तैदी के साथ काबू किया। पुलिस टीम द्वारा इन युवकों से गहनता से पूछताछ करने पर दोनों के कब्जे से 28.65 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ है । पालमपुर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उनके खिलाफ ND&PS Act के तहत पुलिस थाना पालमपुर में मामला दर्ज कर दिया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
*दोनों आरोपियों के नाम व पते*:
1. जोश, निवासी धारीवाल, जिला गुरदासपुर (पंजाब), आयु 21 वर्ष।
2. राजवीर, निवासी अमृतसर (पंजाब), आयु 18 वर्ष।
अब पुलिस थाना पालमपुर की टीम इस बात का पता लगा रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहाँ से लाए थे, इसे आगे किसे सप्लाई करने वाले थे तथा वे कब से यहाँ पर रह रहे थे।
दिनांक- 27-11-2026
कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कांगडा स्थित धर्मशाला ।
प्रैस विज्ञप्ति
स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत अभियोगः-
1. पुलिस थाना भवारना:- दिनांक 26.11.2026 को बागडू में अनिल कुमार निवासी गांव गढ़ वस्ती डाकघर मलकेहड़ तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की दुकान से 19 ग्राम चरस/भांग बरामद की है । इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 21, 61-85 स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में पंजीकृत अभियोगः-
2. पुलिस थाना बैजनाथ:- दिनांक 26.11.2026 को संसाल में गोपाल दास निवासी गांव कडकोसरी डाकघर धरेड़ तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की दुकान से 4500 मिलीलीटर देशी शराब बरामद की है । इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 39(1) ए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
3. पुलिस थाना बैजनाथ:- दिनांक 26.11.2026 को घिरथोली में राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर घिरथोली तहसील बैजनाथ जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की दुकान से 4500 मिलीलीटर देशी शराब बरामद की है । इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 39(1) ए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
4. पुलिस थाना कांगड़ा:- दिनांक 26.11.2026 को समीरपुर रोड़ जमानाबाद में अनिल कुमार निवासी गांव व डाकघर जमानाबाद तहसील व जिला कांगड़ा (हि.प्र.) की दुकान से 5250 मिलीलीटर देशी शराब बरामद की है । इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 39(1) ए हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
सड़क दुर्घटना में पंजीकृत अभियोगः-
5. पुलिस थाना मैक्लोड़गंज:- दिनांक 26.11.2026 को तुशिता चौक धर्मकोट के समीप गाड़ी नं. PB08FU-4441 में नामालूम चालक व अन्य दो व्यक्ति सवार थे जोकि गाड़ी को बीच सड़क पर रोककर शराब पी रहे थे तो उन्हें गाड़ी नं. HP01D-7301 के चालक विकाश कुमार निवासी गांव नौरा डाकघर करेरी तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा (हि.प्र.) ने गाड़ी बीच सड़क से हटाने के लिए कहा तो वे तीनों गाली गलोच करने लगे व गाड़ी नं. PB08FU-4441 में बैठे तथा विकाश कुमार को टक्कर मारकर मौका से भाग गए । इस संदर्भ में अभियोग जेर धारा 281, 115(2), 352, 3(5) भारतीय न्याय संहिता तथा 187 मोटर वाहन अधिनियम में पंजीकृत पुलिस थाना किया गया है।
1. मोटर वाहन अधिनियम के कुल चालान – 178, जुर्माना कुल- 11000/-
2. अवैध खनन अधिनियम के कुल चालान – 03, जुर्माना कुल- 5400/-
3. धुम्रपान निषेध अधिनियम के कुल चालान – 06, जुर्माना कुल- 500/-



