#Loksabha::Tricity times morning news bulletin 05 February 2026
Dramatic protests in Lok Sabha prevent PM’s reply to the motion of thanks


Tricity times morning news bulletin 05 February 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 05 फरवरी, 2026 गुरुवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है |फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्थी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, माघ | आज है संकष्टी गणेश चतुर्थी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, NDA ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
*2* कृषि क्षेत्र की सुरक्षा के साथ नहीं हुआ कोई समझौता, भारत-US ट्रेड डील पर सरकार का बड़ा बयान
*3* संसद में हंगामा: विपक्ष पर बरसे स्पीकर ओम बिरला, लोकसभा में तख्तियों के साथ नारेबाजी पर मर्यादा का पाठ पढ़ाया
*4* लोकसभा स्पीकर के ऑफिस में हंगामा: विपक्ष और बीजेपी सांसदों में बहस; निशिकांत सदन में किताबें दिखाकर बोले- इनमें गांधी परिवार की गद्दारी-मक्कारी का जिक्र
*5* लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया के सामने उस किताब को दिखाया, जिसका वो मुद्दा लोकसभा के अंदर लगातार दो दिनों से उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं। स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है। देश के हर युवा को देखना चाहिए कि किताब है
*6* संसद परिसर में बोले राहुल- पीएम लोकसभा में आएंगे तो किताब भेंट करूंगा, प्रति भी दिखाई
*7* ‘मेरे गद्दार दोस्त’, केंद्रीय मंत्री को देख राहुल का तंज, रवनीत बिट्टू का पलटवार; बताया ‘देश का दुश्मन
*8* संसद के गेट पर जब राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का आमने-सामने हुआ तो एक अजीब घटनाक्रम पेश आया। राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री को ‘गद्दार दोस्त’ कहकर बुलाया तो भाजपा नेता ने उनको ‘देश का दुश्मन’ कहा डाला। दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
*9* ‘उनकी फिटनेस अच्छी है, लेकिन हाथ मेरा भी भारी’, रवनीत बिट्टू की राहुल को लहजे में रहने की नसीहत
*10* ‘गद्दार’ विवाद में बोले रवनीत बिट्टू, कांग्रेस और गांधी परिवार ने पंजाब को अशांत किया
*11* सुनेत्रा पवार के हाथ होगी पूरी पावर, डिप्टी सीएम बनीं और अब अध्यक्ष पद भी संभालने को तैयार
*12* SC में बोलीं ममता: ‘व्हाट्सएप आयोग जैसा है चुनाव आयोग, सिर्फ नाम काटने के लिए हो रहा SIR, निशाने पर बंगाल
*13* SIR पर ममता बोलीं-EC बंगाल को निशाना बना रहा: नाम मिसमैच पर दिए नोटिस वापस लिए जाएं; पहली बार किसी CM ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी
*14* मस्क $850 बिलियन संपत्ति वाले दुनिया के पहले इंसान बने: एक दिन में 7 लाख करोड़ रुपए बढ़े; भारत के टॉप-40 अमीरों से ज्यादा वेल्थ
*15* अंडर-19 वर्ल्डकप सेमीफाइनल; फैजल का लगातार दूसरे मैच में शतक: रोनाल्डो जैसा सेलिब्रेशन किया, शतकीय साझेदारी भी की; 44 ओवर में AFG- 242/2
*16* सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद, निफ्टी भी 48 अंक चढ़ा, ऑटो और एनर्जी शेयर में खरीदारी रही.




