#Naravane : Tricity times morning news bulletin 11 February 2025
Former Army General Naravane confirms Penguin’s claim that memoir is as yet unpublished as Delhi Police file FIR


Tricity times morning news bulletin 11 February 2025
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 11 फरवरी, 2026 बुधवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है |फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, माघ
संकलन : नवल किशोर शर्मा
*1* बस्तर पंडुम कार्यक्रम पर बोले पीएम मोदी- माओवाद नहीं विकास और आत्मविश्वास है यहां की नई पहचान
*2* पीएम मोदी ने आगे कहा, “पहले जब बस्तर का नाम लिया जाता था तो माओवाद, हिंसा और विकास में पिछड़ेपन की छवि उभरती थी। लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। आज बस्तर विकास के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बढ़ते आत्मविश्वास के लिए जाना जाता है। मेरी यही कामना है कि यहां का आने वाला समय शांति, प्रगति और सांस्कृतिक गौरव की भावना से परिपूर्ण हो।
*3* लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश, 118 सांसदों के दस्तखत; 2 बार स्थगन के बाद लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू
*4* पेंगुइन का दावा- नरवणे की किताब पब्लिश नहीं हुई, इसका कोई हिस्सा सार्वजनिक नहीं किया; राहुल बोले- कंपनी झूठ बोल रही या नरवणे
*5* राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे के पुराने ट्वीट को मीडिया को दिखाते हुए कहा कि जनरल नरवणे ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी किताब का लिंक साझा किया था।
*6* राहुल ने कहा, ‘अब या तो नरवणे झूठ बोल रहे हैं या फिर किताब का प्रकाशक पेंग्विन बुक्स झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व सेना प्रमुख झूठ बोलेंगे।पेंग्विन का कहना है कि किताब प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन किताब अमेजन पर उपलब्ध है। जनरल नवरणे ने भी साल 2023 में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लोगों से अपनी किताब खरीदने की अपील की थी।
*7* मणिपुर के उखरुल में पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद, उपद्रवियों ने 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर फूंके, जिले में कर्फ्यू लागू
*8* चुनाव का एक हिस्सा सुप्रीम कोर्ट में लड़ा जाता है’: असम सीएम हिमंत के वीडियो को लेकर दायर याचिका पर बोले CJI
*9* शरद पवार की सेहत में सुधार, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने फोन कर जाना हालचाल
*10* दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री का पदभार संभाला। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग और पुणे-बीड जिलों की गार्जियन मिनिस्टर बनाया गया। पहले दिन उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।
*11* शिवकुमार को सीएम बनाने की अपील, 80-90 विधायकों का हाईकमान पर दबाव, कांग्रेस MLA का बड़ा दावा
*12* कांग्रेस आलाकमान का फैसला अंतिम’, सीएम बदलने की अटकलों पर सिद्धारमैया के बयान से मची हलचल
*13* गोगोई बोले- हिमंता मुख्यमंत्री रहने लायक नहीं, मेरे नाबालिग बच्चों की डिटेल मीडिया को दी, पत्नी के पाकिस्तान लिंक के सबूत दिखाएं
*14* PAC की रेलवे को दो टूक: वंदे भारत चमक रही, जनरल ट्रेनें गंदी क्यों? गरीब-मिडिल क्लास के साथ भेदभाव पर उठे सवाल
*15* संसद की लोक लेखा समिति ने (पीएसी) भारतीय रेलवे की सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। समिति ने कहा है कि ट्रेनों में साफ सफाई का स्तर एक जैसा नहीं है। इसमें साफ तौर पर भेदभाव नजर आता है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने रेलवे पर तीखी टिप्पणी करते हुए इसे ट्रेनों में जाति व्यवस्था जैसा बताया है।
*16* समिति के मुताबिक, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में कोच चमकते हैं। बिस्तर साफ होते हैं और शौचालय बेहतर स्थिति में मिलते हैं। जबकि सामान्य ट्रेनों में सफाई की हालत बेहद खराब है। समिति ने इसे आम यात्रियों के साथ अन्याय बताते हुए कहा कि यह गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों के साथ भेदभाव है।
*17* मथुरा के महावन क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
*18* पश्चिम बंगाल में बढ़ रहा सियासी तापमान, भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप; SIR पर घेरा
*19* ₹10 लाख तक कैश ट्रांजैक्शन पर पैन जरूरी नहीं, होटल बिल की लिमिट भी ₹1 लाख; 1 अप्रैल से लागू होंगे इनकम टैक्स के नए नियम
*20* रूस बोला- भारत पर हमसे तेल नहीं खरीदने का दबाव, अमेरिका एनर्जी सप्लाई पर कंट्रोल चाहता है, ताकि दुनिया के देश उनसे महंगी गैस खरीदें
*21* सेंसेक्स में 200 अंक की तेजी, 84,300 पर कारोबार कर रहा, निफ्टीत भी 50 अंक चढ़ा; बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में खरीदारी.




