Breaking newsHimachalMandi /Chamba /Kangraताजा खबरेंदेश

#Pope. :Tricity times morning news bulletin 13 April 2026 bn up

US PresidentDonald Trump escalated his public clash with Pope Leo XIV on Sunday night, launching a sharp attack on the head of the Catholic Church and questioning his political judgement.Hours after the criticism, Trump posted an AI-generated image that portrayed him in a Jesus-like role performing a biblical-style miracle.

Tct

Tricity times morning news bulletin 13 April 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 13 अप्रैल, 2026 सोमवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है |बैशाख कृष्ण पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र |आज है वल्लभाचार्य जयंती तथा वरुथिनी एकादशी

संकलन : नवल किशोर शर्मा

1) इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की वार्ता खत्म, दूसरे की शुरू, युद्धविराम की उम्मीदें जगीं

2) ईरान की कोई शर्त नहीं माना अमेरिका, फ्रीज संपत्तियां तक बहाल करने से इनकार

3) इस्लामाबाद वार्ता के बावजूद ईरान का सख्त संदेश, “अमेरिका पर विश्वास नहीं, उंगली ट्रिगर पर रहेगी”

4) आशा भोसले को आया कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन अंतिम संस्कार आज 4 बजे

5) नीतीश के इस्तीफे से पहले अहम आदेश आया, सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर रोक

6) होर्मुज में ईरान की बिछाईं बारूदी सुरंगे हटा रहा अमेरिका, दो जंगी जहाज गुजरे

7) वोट देना और चुनाव लड़ना मौलिक अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात

8) बंगाल के सिलीगुड़ी में PM मोदी की आज सभा: तमिलनाडु में राहुल का रोड शो, CM स्टालिन के साथ चुनाव प्रचार करेंगे

9) पीएम बोले- बंगाल की जनता TMC का अहंकार चकनाचूर करेगी: ममता ने कहा- BJP बंगाल विरोधी, उन्हें अपने घर में घुसने मत दीजिए

10) CJI सूर्यकांत बोले- इकॉनोमी में कानून की भूमिका अहम: भारत केवल पूंजी या पॉलिसी के दम पर 10 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी नहीं बन सकता

11) मोदी-राहुल संसद परिसर में मिले, हाथ जोड़कर अभिवादन किया: महात्मा फुले जयंती कार्यक्रम के बाद बातचीत की

12) वृंदावन हादसा-11 श्रद्धालुओं की मौत, 5 लापता: यमुना से बेटे की लाश निकली तो बुजुर्ग पिता फफक पड़े; 4 महीने बाद शादी थी

13) ट्रंप की चीन को चेतावनी, बोले- ईरान को हथियार भेजने पर ‘बड़ी समस्याएं’ झेलनी पड़ेंगी

14) यूपी के पीलीभीत में अपराधी की बर्थडे पार्टी में 3 पुलिसकर्मियों को ठुमके लगाना पड़ा महंगा, किए गए सस्पेंड

15) बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, रंगपुर और कुश्तिया में हिंदुओं के घरों और दुकानों में भारी तोड़फोड़

16) अटारी बॉर्डर से पंजाब-हरियाणा के रास्ते दिल्ली है आतंकियों की टारगेट, पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क से पूछताछ में खुलासा

17) दिल्ली-NCR में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म? अगले हफ्ते 40°C तक चढ़ेगा पारा, IMD का अलर्ट

18) कटिहार में भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत, पूर्णिया से भागलपुर जा रही बस ने कई लोगों को कुचला

19) जापान में खुला करियर एक्सपर्ट्स वाला अनोखा बार, फ्री में मिलती है ड्रिंक और सलाह, विदेशी भी हो गए मुरीद

20) बंगाल में गरजे पीएम मोदी- बंगालियों को अपनी ही मिट्टी पर अल्पसंख्यक नहीं बनने देंगे, ममता बनर्जी सरकार पर बोला हमला

21) संजू की सेंचुरी ने खोला CSK की जीत का खाता, दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से रौंदा

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button