Tricity times morning news bulletin 20 June 2026
Five killed in Israeli strikes on south


Tricity times morning news bulletin 20 June 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 20 जून, 2026 शनिवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |आज है op षष्टी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times breaking…. US-ईरान शांति वार्ता पर फिर संकट, इजरायल के लेबनान पर ताबड़तोड़ हमले जारी; वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
Tricity times breaking… एक साथ 5 सिस्टम मानसून को रोक रहे: अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाएं आगे नहीं बढ़ रहीं, 19 राज्य बारिश को तरसे
*1* राजनाथ सिंह ने YIL आयुध कारखाने में किया भूमि पूजन, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर दिया जोर
*2* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर में कहा कि पारंपरिक युद्ध के तरीके आज भी उतने ही जरूरी हैं जितने 1947 में थे। उन्होंने आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए बताया कि भारत का रक्षा उत्पादन और निर्यात तेजी से बढ़ा है। अब देश अपनी जरूरतों के लिए विदेशों पर निर्भरता कम कर रहा है।
*3* केंद्र सरकार 1 जुलाई 2026 से वीबी-जी राम जी कानून लागू करने जा रही है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 100 से अधिक एरिया ऑफिसरों की तैनाती की जाएगी, जो राज्यों और जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करेंगे।
*4* भारतीय एलएनजी टैंकर दिशा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर भारत पहुंच गया है। तीन महीने से अधिक के इंतजार के बाद 62,370 मीट्रिक टन एलएनजी का कार्गो लेकर गुजरात के दहेज बंदरगाह पर पहुंच गया है।
*5* लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज 56 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई है। वहीं, कांग्रेस के नेताओं ने राहुल गांधी को लोकतंत्र, न्याय और जनसरोकारों की राजनीति का मजबूत चेहरा बताते हुए उनकी सराहना की है।
*6* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा, ‘लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।’ राजनीतिक मतभेदों के बावजूद प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया यह संदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।
*7* पीएम मोदी को अभिजीत दीपके का पत्र: कहा- जान गंवाने वाले छात्रों को मुआवजा मिले, प्रधान के इस्तीफे की भी मांग
*8* राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी का पहला बयान, बोले- हमने SIT बनाई है, वो दूध का दूध और पानी का पानी करेगी
*9* चढ़ावा चोरी मामले के बीच योगी राम मंदिर पहुंचे, अयोध्या में कहा- अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा; 500 साल इंतजार किया, 15 दिन और कर लीजिए
*10* शिवसेना का 60वां स्थापना दिवस आज, दोनों गुटों की अलग-अलग रैली; शिंदे के कार्यक्रम में 6 बागी सांसद पहुंच सकते हैं
*11* शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस पर उद्धव गुट ने विरोधियों को कड़ा संदेश दिया। पार्टी ने कहा कि शिवसेना कोई व्यापार नहीं बल्कि मराठी अस्मिता और हिंदुत्व की विचारधारा है। बालासाहेब ठाकरे की रखी नींव आज भी अडिग है।
*12* ममता को एक और झटका: पूर्व मंत्री जेपी मल्लिक ने छोड़ी पार्टी; TMC में दरार के बीच दीदी ने दिया था अहम जिम्मा
*13* राजस्थान में टेलीग्राम पर NEET का पेपर बेचने वाला गिरफ्तार, अमेरिकी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा था; दिल्ली हाईकोर्ट बोला-टेलीग्राम पर रोक जारी रहेगी
*14* दिल्ली में नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना, PUCC के बिना नहीं मिलेगा फ्यूल; CM रेखा गुप्ता के कई बड़े फैसले
*15* ईरान-अमेरिका पीस डील के बावजूद इजराइल का लेबनान पर हमला, 18 की मौत, इजराइली मंत्री बोले- पूरे लेबनान को जला देना चाहिए
*16* चांदी ₹9,209 गिरकर ₹2.31 लाख पर आई, इस महीने अब तक 32 हजार रुपए सस्ती हुई; सोने की कीमत आज ₹3,152 कम हुई
*17* रिलायंस जियो IPO के लिए आज दस्तावेज जमा करेगी, 27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे; आकाश, ईशा और अनंत संभालेंगे जिम्मेदारी
*18* सेंसेक्स 607 अंक गिरकर 76,802 पर बंद हुआ, निफ्टी भी 154 अंक गिरा; IT शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली, इंफोसिस

6% तक टूटा

