Uncategorized

Tricity times morning news bulletin 04 August 2026

The Madras High Court on Tuesday (August 4, 2026) agreed to hear on the same day an urgent anticipatory bail petition to be moved by the Leader of the Opposition

Tct

Tricity times morning news bulletin 04 August 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 04 अगस्त, 2026 मंगलवार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है |श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* जंतर-मंतर प्रदर्शन सरकार ने कहा – स्टूडेंट्स पर केस नहीं होगा, 2700 अपराधियों पर FIR कायम रहेगी; सुप्रीम कोर्ट बोला-सख्ती करने वाले जवानों को न बचाएं

*2* राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में हंगामा, लोकसभा में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास, राज्यसभा में MSME संशोधन बिल को मंजूरी

*3* संसदीय कमेटी बोली- मार्क जुकरबर्ग पीएम मोदी से माफी मांगें, इंस्टा वीडियो हटाने पर एक्शन; सहूलियतें वापस लेने की भी चेतावनी

*4* RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत,दो हजार से ज्यादा विधार्थी लेंगे हिस्सा

*5* संसद के मानसून सत्र का 12वां दिन, सरकार आयकर संशोधन समेत 5 बिल पास करने की कोशिश करेगी; राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

*6* नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीते, बांकीपुर में भाजपा को 18,953 वोट से हराया; MP के दतिया में कांग्रेस, गुजरात में भाजपा जीती

*7* प्रशांत किशोर ने दी भाजपा को सीएम बदलने की नसीहत, कहा- 30 साल का गढ़ बांकीपुर 30 दिन में ढहा

*8* उपचुनाव के नतीजों पर भाजपा में मंथन शुरू; अध्यक्ष नितिन नवीन की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे

*9* भाजपा संसदीय दल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है, ‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की बैठक, ‘मंगल-मिलन,’ 4 अगस्त (मंगलवार) को सुबह 9.30 बजे संसद भवन ग्रन्थालय के जीएमसी बालायोगी सभागृह में आयोजित की जाएगी।’ राजग के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए कहा गया है।

*10* पेट्रोल-डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी, एक्सपोर्ट बैलेंस करने के लिए फैसला, देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर असर नहीं

*11* ‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट

*12* E-20 पर आर-पार के मूड में केजरीवाल: आज 100 लोगों के साथ PM आवास तक पैदल मार्च का एलान, करेंगे एक और काम

*13* कॉरपोरेट कानून संशोधन विधेयक-2026 को संसदीय समिति की मंजूरी, छोटे कारोबारों को मिलेगी बड़ी राहत

*14* भारत एक ओर दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, जल संकट और जैव विविधता जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों का भी सामना कर रहा है। हाल ही में जारी पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2026 में भारत 176वें स्थान पर है।

*15* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर सख्त बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक समझौता या पूरी तरह आत्मसमर्पण नहीं होता, तब तक ईरान तक कुछ भी नहीं पहुंचेगा। ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी बड़ा दावा किया और कहा कि उस पर अमेरिकी नौसेना का नियंत्रण है।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button