Uncategorized

Tricity times morning news bulletin 28 August 2026

The ‌death toll from ⁠the massive ‌flash ‌floods that occurred ⁠earlier ⁠this week in ‌Nepal has reached ‌469, Nepal police said ⁠on ‌Friday (August 28, 2026).

Tct

Tricity times morning news bulletin 28 August 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 28 अगस्त, 2026 शुक्रवार श्रावण माह के शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है |श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण |आज है पूर्णिमा, वरलक्ष्मी व्रत, रक्षा बंधन नराली पूर्णिमा

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* पीएम मोदी का बड़ा बयान, हम ओलंपिक के आधे खेलों में भी नहीं हिस्सा लेते, इसमें सुधार की आवश्यकता

*2* मोदी बोले- ओलंपिक खेलों में भागीदारी बढ़ानी होगी, अभी से खिलाड़ी तैयार करें; खेलो इंडिया डायलॉग में कहा- युवाओं को स्क्रीन से ज्यादा प्लेग्राउंड चाहिए

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गुरुवार को सुभाषित शेयर किया है। उन्होंने एक श्लोक, ‘तन्तुं तन्वन्रजसो भानुमन्विहि ज्योतिष्मतः पथो रक्ष धिया कृतान्। अनुल्बणं वयत जोगुवामपो मनुर्भव जनया दैव्यं जनम्॥’ साझा किया है।

*4* जिसका हिंदी अर्थ है कि मनुष्य को अपनी परंपराओं और ज्ञान को आगे बढ़ाते हुए श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। उसे बुद्धि से निर्मित न्यायपूर्ण और प्रकाशमय मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। श्रेष्ठ जनों के सदाचार को जीवन में अपनाकर निरंतर विचारशील रहना चाहिए और दिव्य गुणों से सम्पन्न जनों का निर्माण करना चाहिए।

*5* नेपाल में आई भयानक त्रासदी से चारों तरफ कहर और तबाही का मंजर है. इसी बीच कैलाश-मानसरोवर की यात्रा में निकले कई भारतीयों का उनके परिवारों से संपर्क टूट चुका है. अब परिजन बाढ़ में फंसे अपने प्रियजनों की खबर और सलामती की दुआ कर रहे

*6* नेपाल-चीन में 1500 के करीब लोग लापता: इनमें बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक शामिल, मृतकों का आंकड़ा 175 हुआ

*7* नेपाल आपदा के चौंकाने वाले आंकड़े: तिब्बत में दो हजार फीट चौड़ा ग्लेशियर टूटा, नदी में आई 100 मीटर ऊंची बाढ़

*8* कानपुर में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की मौत, प्लेन में अचानक धमाका हुआ, फिर नीचे गिरा; दोनों बाहर नहीं निकल पाए

*9* न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले सुरक्षा अलर्ट, आयोजकों की मेयर ममदानी से सुरक्षा की मांग।

*10* ब्लिंकिट-स्विगी, डीमार्ट से 5 किलो से ज्यादा शक्कर नहीं मिलेगी, रिटेल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ने लिमिट तय की, एक महीने में 35% महंगी हुई

*11* आंध्र प्रदेश में बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर,7 की मौत, 6 घायल; ऑटो में 15 यात्री सवार थे, गलत दिशा में मुड़ने से टक्कर

*12* लुधियाना में रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत, सांप ने डसा, परिवार ने समझा- मच्छर ने काटा; सांस में दिक्कत हुई तो अस्पताल ले गए

*13* जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला, बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत

*14* भारत का श्रीलंका के टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ। भारत ने श्रृंखला 1-0 से जीता।

*15* गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर चल रहे हैं।

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button