Uncategorized

#Nepal*Tricity times morning news bulletin 29 August 2026*

Devastating flash floods in the Nepal-Tibet border region have killed at least 626 people, Nepali police said on Saturday (August 29, 2026). The Chinese state media earlier confirmed that seven were dead on the Tibetan side. Nearly 2,500 stranded people, including 163 foreigners, were evacuated by rescue teams in Nepal, as search and relief operations continued on the fourth day.

Tct

Tricity times morning news bulletin 29 August 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 29 अगस्त, 2026 शनिवार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है |भाद्रपद कृष्ण पक्ष प्रतिपदा, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, श्रावण

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

हिमाचल प्रदेश अपडेट

1) कुल्लू… हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बस की ब्रेक हुई फेल ! 46 लोग हुए घायल ! घायलों में अधिकांश महिलाएं तथा बच्चे… 11 पुरुष यात्री भी हुए घायल ! रक्षाबंधन के कारण बस में महिला यात्रियों की संख्या अधिक थी ! बस चालक को मजबूरन एक पहाड़ी से टकरा देनी पड़ी बस ! उल्लेखनीय है कि HRTC के अधिकांश कर्मचारी सरकार द्वारा बसों के रखरखाव हेतु अति आवश्यक कलपुर्जों तथा टायर आदि की कमी को लेकर सरकार से खफा चल रहे हैं ! उनका कहना है कि सरकार ना तो वेतन तथा भत्ते समय पर दे पा रही है और ना ही प्रदेश की जीवन रेखा कही जाने वाली इन बसों को मेंटेन रख पा रही है ! एक तरफ अनावश्यक डेढ़ करोड़ रुपये प्रति इलेक्ट्रिक बस की खऱीद कर रही है और दूसरी ओर जो पहले से मौजूद वाहन हैं उनके रख रखाव को उसके पास बजट ही नहीं है !

2) धर्मशाला जोनल अस्पताल के बाहर पानी की टंकी फटने से कीचड़ जैसी स्थिति हुई पैदा ! प्रशासन काम पर लगा

3) गग्गल के सनौरा चौक पर बीच सड़क खड़ी हुई HRTC की बस और लगा भीषण जाम ! मजबूरन यात्रियों को उतर कर धक्का लगा के बस को स्टार्ट कराना पड़ा जिसके बाद रक्षाबंधन यात्रियों से भरी बस अपने गंतव्य पठानकोट की ओर हुई रवाना !

4) आज भी लगभग समूचे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

Tricity times

आज है राष्ट्रीय खेल दिवस
Tricity times
*1* भागवत न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन मंदिर पहुंचे, बोले- विश्व में कई तरह के संघर्ष, कृष्ण चेतना से ही शांति आ सकती है

*2* अमेरिका में आज मोहन भागवत क्या बोलेंगे? भारत से लेकर न्यूयॉर्क तक सियासत गरमाई

*3* मुंबई में जेन Z के युवाओं से संवाद करने के बाद सरसंघचालक मोहन भागवत अब अमेरिका के दौरे पर हैं,संघ के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित ग्लोबल आउटरीच प्रोग्राम के तहत आज 29 अगस्त न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उनका बड़ा कार्यक्रम होने जा रहा है

*4* ‘मनुस्मृति पर दिए बयान के लिए माफी मांगें राहुल’, अविमुक्तेश्वरानंद ने खोला मोर्चा

*5* भारतीय सेना अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल खरीदेगी, सेकेंड्स में दुश्मन के टैंक तबाह होंगे; दागते ही टारगेट को खुद ढूंढ लेगी

*6* पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री और भाजपा के वरिष्ठतम नेताओं में से एक मुरली मनोहर जोशी ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर मोदी सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक हिंदी दैनिक को दिए साक्षात्कार में उन्होंने शिक्षा बजट में कमी, सरकारी स्कूलों के बंद होने, निजीकरण, पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर सरकार की प्राथमिकताओं को कटघरे में खड़ा किया है.

*7* बदलाव की तैयारी: परीक्षा सुधार के लिए नंदन नीलेकणी की टास्क फोर्स ने मांगे सुझाव, 13 सितंबर तक दे सकेंगे राय

*8* संकट में नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा भारत, राहत सामग्री की तीसरी खेप भेजी; टनल रेस्क्यू टीम संभालेगी मोर्चा

*9* नेपाल बाढ़ : त्रासदी में अब तक 579 लोगों की मौत, 1545 बचाए गए; 1924 लापता; चीन से काठमांडो पहुंचे 53 भारतीय

*10* राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा इन दिनों चर्चा में हैं। उन्हें लेकर सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस संदीप मेहता ने सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत को तीन पत्र लिखे हैं। इनमें जस्टिस शर्मा के कामकाज पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जस्टिस मेहता ने उन्हें हटाने और राजस्थान हाईकोर्ट में किसी दूसरे हाईकोर्ट से नियमित मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की मांग की है

*11* 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसे पहली बार 2012 में उत्सव के दिनों की सूची में शामिल किया गया था। इस दिन कई राज्यों में शारीरिक गतिविधियों और खेलों के महत्व को लेकर जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से कई खेल प्रतियोगिताएं और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं

*12* कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा, ऐलान करके रोने लगे; पहले 2024 में पद से हटे, शिवकुमार दोबारा लाए, अब फिर हटे

*13* कर्नाटक के मंत्री बी नागेंद्र ने महार्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में मंत्रिमंडल से इस्तीफे का एलान कर दिया। उन पर लंबे समय से पद छोड़ने का दबाव था। भाजपा लगातार उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी और उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग कर रही थी। नागेंद्र ने कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से पद छोड़ने का फैसला किया है

*14* आम जनता को एक सितंबर से महंगाई का बहुत बड़ा झटका लगने वाला है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दूध की कीमतों में सीधे 9 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है. यह ऐलान मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने किया है. कीमतें बढ़ने के साथ ही मुंबई में दूध का मौजूदा होलसेल दाम 93 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा

*15* दिल्ली-एनसीआर में CNG ₹3.89 महंगी, कीमत ₹83 प्रति किलो से बढ़कर करीब ₹87 हुई; इस साल 5वीं बार बढ़े दाम

*16* जियो के IPO को SEBI की मंजूरी, 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी कंपनी, बाजार में आएगा सबसे बड़ा IPO

*17* वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल भंडार पर अब अमेरिका का जबरन कब्जा, ट्रंप का दावा- दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी ऑयल डील

 

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button