खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच ने नहीं लौटाया लैपटॉप, SAI ने रोकी इतने दिन की सैलरी

भारतीय महिला हॉकी टीम के पूर्व कोच सोर्ड मारिन का पूर्ण वेतन हॉकी इंडिया की सिफारिश के बाद रोक दिया गया क्योंकि उन्हें आधिकारिक लैपटॉप नहीं लौटाने के कारण ‘अनापत्ति पत्र’ (एनओसी) नहीं दिया। नीदरलैंड के मारिन के अनुसार यह लैपटाप अब भारत पहुंचने वाला है।  भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सूत्रों के अनुसार मारिन का छह दिन का वेतन (जो 1800 डॉलर) है, रोक दिया गया है। उनका कार्यकाल भारतीय महिला टीम के टोक्यो ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रहने के बाद समाप्त हो गया था।
    
 साई के सूत्रों ने कहा कि हॉकी इंडिया ने लैपटाप के संबंध में रिपोर्ट किया क्योंकि इसमें महिला हॉकी टीम के सदस्यों का सारा ‘डेटा’ मौजूद था। डेन बॉश में बसे मारिन ने कहा कि वह इसे ठीक करवाने के लिए ले गए थे क्योंकि यह अगस्त में टूट गया था और अब इसे वापस भेज दिया है। साई के सूत्र ने पीटीआई से कहा,’31 जुलाई 2021 तक उनके सारे भत्तों को भुगतान कर दिया गया है और उनकी एक से छह अगस्त के बीच हमारे साथ काम करने की 1800 डॉलर की राशि लंबित है जिसका हम अनुबंध के अनुसार आधिकारिक लैपटाप मिलने के बाद भुगतान कर देंगे।’

खेल रत्न मिलने पर खुश हुए टोक्यो ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, ट्वीट कर किया दिलाया ये भरोसा
     
उन्होंने कहा, ”साई ने हॉकी इंडिया से आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही उनका वेतन रोका जिन्होंने हमें उन्हें एनओसी नहीं देने की सलाह दी क्योंकि उन्होंने अभी तक आधिकारिक लैपटाप जमा नहीं किया था।’ साई  सूत्र ने हालांकि कहा कि जैसे ही उन्हें आधिकारिक लैपटाप मिल जायेगा, वे उनका भुगतान कर देंगे। जब मारिन से नीदरलैंड के डेन बॉश में पीटीआई ने संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक उनका पूर्व नियोक्ता पूर्ण भुगतान कर देगा। उन्होंने कहा, ‘अगर आप मेरे भुगतान के बारे में पूछोगे तो कुछ राशि अब भी साई के साथ लंबित है। लेकिन मैं लगातार साई अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं और उन्होंने मुझे आश्वस्त किया है कि जैसे ही उन्हें लैपटाप मिल जायेगा वे भुगतान पूरा कर देंगे।’

Source

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button