Shimla/Solan/SirmourHimachal

*सिरमौर ,चूड़धार पर मई में बर्फ गिरने का 60 साल का टूटा रिकॉर्ड*

Ajay Bhatti

Ajay bhatti tct

जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई महीने में में बर्फबारी हुई है। यहां पर अक्षरा अप्रैल महीने तक ही बराबरी होती थ तो इस बार में ही के आखिरी महीने में बर्फबारी हुई है इससे पहले मई में 1962 में बर्फबारी हुई थी। इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर अक्टूबर से अप्रैल महीने तक बर्फबारी होती है,।

आज सुबह तक 8 से 10 सेंटीमीटर बर्फ़ बारी दर्ज की गई है। वहीं इस अद्भुत नजारे को देख यहां पहुंचे 500 से अधिक श्रद्धालु भी इसके गवाह बने। ताजा हिमपात के बाद चूड़धार का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सोमवार से ही  हिमाचल प्रदेश में लगभग सभी जिले में बारिश हो रही है तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है लाहुलस्पीति की बात करें तो वहां भी काफी बर्फ गिरी हैं।

इन दिनों धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यहां पर अप्रैल महीने से यात्रा शुरू होती है, जो सितंबर महीने तक चलेगी। इस दौरान यहां पर सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं इसके बाद क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हो जाती है, जिस कारण यात्रा बंद हो जाती है। अक्टूबर से दिसंबर तक यहां पर 4 से 5 फुट तक बर्फ गिरती है।

चूड़ेश्वर समिति के पूर्व अध्यक्ष नौहराधार निवासी 85 वर्षीय तुलसी राम ने बताया कि आज से ठीक 60 वर्ष पहले 1962 में चूड़धार में मई माह के आखिरी सप्ताह में बर्फबारी हुई थी। इसके बाद यहां पर कभी इतनी बर्फबारी नहीं दिखाई दे इस बार यहां पर बहुत बर्फ गिरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button