Tuesday, October 3, 2023
Uncategorized*हिमाचल_के_मुख्यमंत्री_ने_अपना_सुरक्षा_घेरा_घटाने_के_दिए_निर्देश*

*हिमाचल_के_मुख्यमंत्री_ने_अपना_सुरक्षा_घेरा_घटाने_के_दिए_निर्देश*

Must read

1 Tct

02 मार्च 2023- (#हिमाचल_के_मुख्यमंत्री_ने_अपना_सुरक्षा_घेरा_घटाने_के_दिए_निर्देश)-

Tct chief editor

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू ने निश्चित तौर पर एक अच्छी पहल की है। उन्होने भाजपा सरकार का एस.डी.एम और ए. डी. एम को पी. एस. ओ उपलब्ध करवाने का फैसला रद्द कर दिया है। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा कम करने के भी निर्देश दिए है। उन्होने मंत्रियो पर भी अपनी मर्जी से कई-कई पी. एस. ओ रखने पर पाबंदी लगा दी है। मुख्यमंत्री का यह तर्क बिल्कुल सही है कि हिमाचल देश का सबसे शांत माना जाने वाला प्रदेश है और यहां पर सुरक्षा के नाम पर बड़े तामझाम की कोई जरूरत नहीं है। उन्होने साफ शब्दों मे कहा है कि सुरक्षा को स्टेटस सिंबल नहीं बनने दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री जी ने इस संदर्भ मे प्रदेश के डी. जी. पी को उचित दिशानिर्देश दिए है। सर्वविदित है कि मंत्री और यहां तक की सी पी एस भी बिना पात्रता के पुलिस एस्कार्ट का इस्तेमाल करते है। उम्मीद है कि जब मुख्यमंत्री जी ने पहल कर अपना सुरक्षा घेरा कम करने के निर्देश दिए है तो मंत्री भी अपनी शक्तियों का दुरूपयोग करते हुए पुलिस एस्कोर्ट का इस्तेमाल नहीं करेगें।

मुख्यमंत्री ने पुलिस और सामान्य प्रशासन को भी वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए है। प्रदेश मे अर्से से प्रथा चली आ रही है कि लोकल पुलिस स्टेशन अपने अधिकार क्षेत्र मे वी वी आई पी मूवमेंट के दौरान गशती वाहनों की तैनाती कर देते है। अब इसमे भी कटौती होगी। इन आदेशों से फिजूल खर्ची कम होगी और पुलिस का थानो मे उपयोग होगा। खैर हिमाचल पहले ही भारी ऋण के दबाव मे है। इस दबाव को कम करने के लिए जहां नए संसाधन खोजने होंगे वंही सरकार को फिजूल खर्ची पर लगाम लगानी होगी। मुख्यमंत्री जी के इन निर्देशों से भले सरकार को बड़ी रकम की बचत न भी हो लेकिन फिजूल खर्ची रोकने का कड़ा सन्देश जरूर जाएगा।

Mohinder Nath Sofat Ex.Minister HP Govt.

#आज_इतना_ही कल फिर नई कड़ी के साथ मिलते है।

Author

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article