Tuesday, September 26, 2023
Himachalजनआवाज*नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 4 में दो आवारा सांडों ने...

*नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 4 में दो आवारा सांडों ने मचाया आतंक*

Must read

 

1 Tct

*नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 4 में दो आवारा सांडों ने मचाया आतंक*

Tct chief editor

#bksood
आजकल नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 4 में दो आवारा सांडों ने आतंक मचाया हुआ है इन सांडो के आतंक व भय से ना तो लोग घूमने निकल पा रहे हैं ना ही कोई सामान लेने जा पा रहे हैं ।यह आवारा सांड चौपाटी और शनि मंदिर राधा कृष्ण मंदिर के बीच के रास्तों में भी घुस जाते हैं तथा राहगीरों को बहुत परेशान कर रहे हैं
अभी हाल ही में एक बीमार व्यक्ति प्यार चंद को इन्होंने बुरी तरह से घायल कर दिया। एक छोटे बच्चे को जो भी 10: 12 साल का था चौपाटी के पास उसे इनमें से एक सांड ने घेर लिया और उसे मारने के लिए भागा परंतु सौभाग्यवश वहां पर कुछ लोग थे तो वह बच्चा बच गया ।
महिलाएं बच्चे बुजुर्ग और यहां तक की युवा लोग भी इन सांडो के आतंक से परेशान हैं ।
स्थानीय चौपाटी की मार्केट मे जब लोगों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस विषय में संबंधित जिम्मेवार लोगों को बताया गया, उन्हें परेशानी बताई गई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। किसी व्यक्ति ने बताया कि किसी दूरदराज के गावों से वहां के लोगों ने इन लोगों से परेशान हो कर इन्हें यहां पर छोड़ गए हैं ।वह लोग तो बच गए लेकिन अब यहां पर यह सांड आतंकवादियों की तरह घूम रहे हैं डरा रहे हैं दहाड़ रहे हैं मारने को अपने दौड़ रहे हैं।
आम जनता परेशान हैं लाचार है पर कुछ नहीं कर पा रहे ।
क्या संबंधित जिम्मेदार लोग इस विषय में कुछ संज्ञान लेंगे? या किसी दर्दनाक हादसे या मौत का इंतजार करते करते किसी की मौत होने के बाद ही इस पर कोई कार्यवाही की जाएगी ।
स्थानीय लोगों की मांग है कि इन सांडों को यहां से उठाकर कहीं दूर दराज के क्षेत्र या जंगल में छोड़ दिया जाए या फिर नगरोटा में एक चारदीवारी के ऐसे खूंखार आवारा पशुओं के लिए बनी है वहां पर इन्हें छोड़ दिया जाए। क्योंकि इन सांडों की वजह से लोगों का जीना दूभर हो गया है वे परेशान भयभीत व डरे सहमे हुए हैं। यह सांड कभी भी कहीं भी आतंकवादियों की तरह हमला कर रहे हैं और हमारा शासन प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहा है।
लोगों का कहना है कि जब तक कोई मौत नहीं होगी तब तक कोई संज्ञान नहीं लिया जाएगा शायद जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में यह सारी बातें हैं परंतु वह भी लाचार दिख रहे हैं या फिर जानबूझकर मूकदर्शक बने हुए हैं क्योंकि गरीब लोग ही सड़कों पर पैदल चलते हैं यह अमीर लोग तो गाड़ियों में घूमते हैं गाड़ी वालों को कोई समस्या नहीं है शायद। लोगों की शिकायत है कि इस वार्ड में पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री पूर्व विधानसभा स्पीकर पूर्व विधायक वर्तमान विधायक अन्य बड़े-बड़े नेता रहते हैं परंतु इस वार्ड की समस्याएं बहुत कम सुनी जाती हैं। इसी तरह से पालमपुर बाजार में भी आवारा पशुओं ने लोगों का जीना दूभर कर के रखा है ना तो दुकानदार सुरक्षित महसूस करते हैं और ना ही ग्राहक ताज रेस्टोरेंट के मालिक को आवारा सांड ने बुरी तरह से घायल कर दिया था जिससे उनकी जान बड़ी मुश्किल से बची थी। शायद आवारा पशुओं और सांडों से तभी छुटकारा मिल पाएगा जब किसी एक दो व्यक्ति की जान जाएगी और वह परिवार दुखों के गर्त में गिरेगा।

Author

More articles

3 COMMENTS

  1. Купить ПНД трубу – только у нас вы найдете качественную продукцию. по самым низким ценам!
    [url=https://pnd-truba-sdr-17.ru/]труба пнд 50[/url]
    трубы пнд большого диаметра – [url=]http://www.pnd-truba-sdr-17.ru[/url]
    [url=http://google.mw/url?q=http://pnd-truba-sdr-17.ru]http://yar-net.ru/go/?url=http://pnd-truba-sdr-17.ru[/url]

    [url=https://chtacklescloud.com/2022/11/02/post-2/comment-page-1/#comment-28]Труба пнд 630 – у нас большой выбор фитингов для труб ПНД ПЭ любых размеров и диаметров.[/url] 1fd8216

  2. Заказать стоматологическую технику – только в нашем магазине вы найдете низкие цены. Приходите к нам – продажа стоматологического оборудования качество гарантируем!
    [url=https://stomatologicheskoe-oborudovanie-msk.com/]оборудование стоматологического кабинета[/url]
    стоматологические товары – [url=https://stomatologicheskoe-oborudovanie-msk.com]https://stomatologicheskoe-oborudovanie-msk.com[/url]
    [url=http://google.fi/url?q=http://stomatologicheskoe-oborudovanie-msk.com]http://google.co.ve/url?q=http://stomatologicheskoe-oborudovanie-msk.com[/url]

    [url=https://thamconhantaosaigon.com/bang-bao-gia-tham-co-nhan-tao-san-vuon-moi-nhat/#comment-85]Стоматологические приборы – каталог оборудования включает в себя стоматологические установки, рентгеновские аппараты, стерилизаторы, инструменты для хирургических и ортодонтических процедур, оборудование для гигиены полости рта, материалы для протезирования и многое другое.[/url] b1f1fd8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article