Mukesh Agnihotri :*मुकेश अग्निहोत्री और अन्य नेताओं ने विक्रमादित्य सिंह और विनोद सुल्तानपुरी को प्रेषित की शुभकामनाएं*


Mukesh Agnihotri :*मुकेश अग्निहोत्री और अन्य नेताओं ने विक्रमादित्य सिंह और विनोद सुल्तानपुरी को प्रेषित की शुभकामनाएं*

मुकेश अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि” मण्डी संसदीय क्षेत्र से श्री विक्रमादित्य सिंह एवं शिमला संसदीय क्षेत्र से श्री विनोद सुल्तानपुरी को कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को कांग्रेस के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह चुनौती देंगे। नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समीति की बैठक के बाद विक्रमादित्य के नाम की घोषणा कर दी है। इसके अलावा शिमला संसदीय क्षेत्र से कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी को मैदान में उतारा है। चार संसदीय क्षेत्रों में से दो पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जबकि कांगड़ा व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर अभी किसी नाम पर सहमति नहीं बनी है।