विदेशदेश

*Tricitytimes ट्राइसिटी टाइम्स मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ 22 मार्च 2022*

 

Bksood chief editor tct

कृषि कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्ट, रद्द किए कानूनों से 86% संगठन खुश थे, किसान अदालत जैसा निकाय बनाने का सुझाव।सूत्र

आज से तेल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी दिल्ली पेट्रोल 96.25प्रति लीटर हुआ रसोई गैस सिलेंडर के भाव भी ₹50 प्रति सिलेंडर बढ़ाएं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगी। पार्टी में बड़े फेरबदल की आशंका।

हिमाचल में युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व नेता आप पार्टी में हुए शामिल कांग्रेस के लिए झटका।

पंजाब से राज्यसभा में AAP के 5 चेहरे, 33 साल के राघव सबसे कम उम्र के मेंबर, क्रिकेटर हरभजन और प्रो. संदीप भी लिस्ट में।

चुनाव हारे थामी फिर उत्तराखंड के CM बनेंगे, BJP ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिए दोबारा पुष्कर सिंह धामी का नाम तय किया है। वे खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे। यह पहली बार है, जब प्रदेश में चुनाव हारने के बाद भी किसी को CM बनाया गया है। प्रदेश में दूसरी बार लगातार मुख्यमंत्री बनने वाले वह पहले मुख्यमंत्री बने

गोवा में सावंत नाम पर मुहर। गोवा में भी प्रमोद सावंत को विधायक दल का नेता चुना गया है। वे दूसरी बार CM बनेंगे।

योगी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए चल रहे हैं भव्य तैयारियां अखिलेश यादव ने समारोह में शामिल होने से किया किनारा

सोमवार को राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह हुआ। पद्मश्री सम्मान लेने पहुंचे 126 साल के स्वामी शिवानंद के सामने सरकार झुककर खड़ी हो गई। शिवानंद ने जब मोदी को प्रणाम किया और मोदी ने झुक कर उनके प्रणाम झुक कर स्वीकार कर आदर प्रदान किया ।cds बिपन सिंह रावत को भी सम्मानित किया गया

चीन में पिछले12 साल में सबसे बड़ा विमान हादसा, 132 लोगों की मौत चीन के गुआंग्शी में 132 लोगों को ले जा रहा प्लेन पहाड़ियों में क्रैश हो गया। 7 साल पुराना यह विमान चाइना ईस्टर्न पैसेंजर एयरलाइंस का था और इसने सोमवार दोपहर उड़ान भरी थी। 71 मिनट बाद यह 30 हजार फीट से 563 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नीचे जा गिरा। हादसे में कोई जिंदा नहीं बचा। विश्व के कई नेताओं ने विमान हादसे पर दुख जताया है।

रूस के हमले में केमिकल प्लांट और शॉपिंग मॉल तबाह, 8 की मौत। उधर रूस और यूक्रेन में युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा तथा यूक्रेन में भारी तबाही की जा रही है।

अफगानिस्तान में मारे गए फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का परिवार तालिबान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट जाएगा ।

महिला वर्ल्ड कप में भारत-बांग्लादेश का मुकाबला होगा, यह मैच हैमिल्टन में खेला जाएगा।

कश्मीर फाइल्स पर बोले आमिर खान की है फिल्म सभी को देखनी चाहिए कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ, वह यकीनन बहुत दुख की बात है। उस पर बनी फिल्म हर हिंदुस्तानी को देखनी चाहिए।

 

पूरे देश में आज मौसम लगभग साफ रहेगा

 

Nk sharma tct reporterP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button