*Tricity times morning news bulletin*
प्रियंका गांधी और एस वेणुगोपाल को विक्रमादित्य ने बताये हिमाचल प्रदेश के अंदरुनी राजनीतिक हालात, विक्रमादित्य सिंह ने अपने परिवार के भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम


Tricity times morning news bulletin
04 March 2024
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 04 मार्च, 2024 सोमवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है |फाल्गुन कृष्ण पक्ष अष्टमी, अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत शोभकृत 1945, माघ |आज है श्री रामदास नवमी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times himachal pradesh news
1) कांगड़ा : पालमपुर के निकट भट्टु गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर तेज रफ्तार से गाड़ी दौड़ाना बना आफत, दो गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करती हुई तेज रफ्तार अनियंत्रित गाड़ी ढांक से नीचे जा गिरी ! उड़े परखच्चे ! किसी भी जानी नुकसान की खबर नहीं ! प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार तथा ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी हुई अनियंत्रित और चालक तथा उसका नन्हा बच्चा गाड़ी समेत नीचे जा गिरे ! आसपास मौजूद लोग जो भारी बारिश के कारण घरों में दुबके हुए थे एकाएक जोरदार धमाके की आवाज से घरों में से बाहर निकल आए !
2) हिमाचल प्रदेश राजनीतिक संकट : भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में अपना मत देने वाले कांग्रेस के बागी विधायकों को केंद्र सरकार ने ‘पहना दिया है वाई श्रेणी सुरक्षा का कवच कवच’, ! काँग्रेस आलाकमान से किनारा कर लेने वाले सभी विधायकों को वाई श्रेणी की सुरक्षा का आदेश जारी ! काँग्रेस ने कहा कि हम जानते थे कि इस अनर्थ की रूपरेखा लिखने के पीछे केन्द्र सरकार का ही हाथ था !
3) शिमला : प्रियंका गांधी और एस वेणुगोपाल को विक्रमादित्य ने बताये हिमाचल प्रदेश के अंदरुनी राजनीतिक हालात, विक्रमादित्य सिंह ने अपने परिवार के भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम
4) जाना है तो जाओ : सुखविंदर सुखू सरकार अब किनारा करने वालों को नहीं मनाएगी। अब राजा वीरभद्र सिंह वाले गुट को अपने साथ साधने की रणनीति तैयार की गई है। इसके साथ ही छह अयोग्य विधायकों समेत भाजपा की प्रत्येक गतिविधियों पर काँग्रेस का खुफिया तंत्र नजर रखेगा। पार्टी नेतृत्व ने नाराज कार्यकर्ताओं को भी नियुक्तियां देना भी शुरू कर दिया गया है।
5) लम्बागांव (जिला कांगड़ा) हारसी पंचायत में आपसी मारपीट के प्रकरण में तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी व्यक्ति की निशानदेही पर लम्बागांव पुलिस ने मारपीट में प्रयोग की गई लाठी को रविवार शाम को बरामद कर लिया। गत वीरवार देर शाम को हारसी पंचायत के लाहड़ गांव का यह मामला है।
Tricity times national news
1) ED के आठवें समन पर बोले CM केजरीवाल- सवालों का जवाब देने को तैयार, लेकिन…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में आठवां नोटिस जारी होने के बाद जांच एजेंसी ED को जवाब दिया है. सीएम केजरीवाल ने ईडी से 12 मार्च के बाद की तारीख मांगी है !
2) ‘तोहार लहंगा…’ रवि किशन को फिर मिला टिकट तो बीजेपी पर भड़क गईं नेहा सिंह राठौड़
3) (शर्मनाक) झारखंड ‘पति को बांध दिया, गैंगरेप करने वाले लगातार मुझे पीटते रहे’, स्पेनिश महिला ने बताई अपनी भयावह दास्तान ! प्रतिरोध करने पर लात मुक्कों से बर्बरतापूर्ण पीटा! लगाती रही हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार
4) अम्बानी परिवार : जामनगर में 3 दिन का महाजश्न खत्म, 50 फोटोज में देखें अंबानी के इवेंट में विश्व के बड़े बड़े लोग आए…
5) ‘देश विरोधी लोगों को कोर्ट में डिफेंड करती हैं बांसुरी’, BJP कैंडिडेट पर AAP का आरोप
6) रायबरेली नहीं दमन दीव सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल का दावा
7) बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश)
नहर में गिरी बारातियों की कार, तीन की मौत, लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
8) CM योगी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में आए कॉल से मचा हड़कंप
9) हरियाणा में फिर चलीं गोलियां, नफे सिंह के बाद अब हिसार में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान का कत्ल, हिसार में सरपंच को 6 कार सवार बदमाशों ने मारी गोली मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत
10) तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, कई हाईवे के निर्माण की रखेंगे आधारशिला
11) UP: कांशीराम जयंती पर BSP जारी कर सकती है लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट
12) बिना ट्रैक्टरों के आगे नहीं बढ़ेंगे, खनौरी और शंभू बॉर्डर पर ही रहेंगे किसान: सरवन सिंह पंढेर
13) गुजरात के वडोदरा में दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत
Tct विस्तृत
1) भाजपा जीतेगी या फिर सपना रह जाएगी यह सीट… सपा का किला भेदने की चुनौती; बाहुबली से लेकर ग्लैमर तक रहे फेल !
मैनपुरी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए भाजपा की सेना तैयार है। अब बस सेनापति का इंतजार है। प्रत्याशी का नाम जानने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेचैन हैं। भाजपा के लिए अभी तक सपना रही मैनपुरी लोकसभा सीट को इस बार जीतने के लिए पार्टी की सेना तैयार है। हालांकि सेना को अभी सेनापति का इंतजार है। भाजपा की पहली सूची में मैनपुरी लोकसभा सीट के प्रत्याशी का नाम नहीं होने से भाजपा की सेना परेशान है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी का नाम जानने को पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है। वर्ष 1989 से मैनपुरी लोकसभा सीट पर लगातार समाजवादियों का कब्जा है। 1989 और 1992 में मुलायम सिंह यादव के गुरु उदयप्रताप सिंह यादव सांसद बने। उसके बाद 1996 से मुलायम सिंह यादव के परिवार का लोकसभा सीट पर कब्जा है। वर्ष 1998 और 1999 में सपा की टिकट पर बलराम सिंह यादव भी सांसद रह चुके हैं। वर्ष 1989 से भाजपा को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है।