#FIFA:Tricity times morning news bulletin 20 July 2026

Tricity times morning news bulletin 20 July 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 20 जुलाई, 2026 सोमवार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है |आषाढ़ शुक्ल पक्ष सप्तमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़ |आज है सोमवार व्रत
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* वांगचुक को सफदरजंग से शिफ्ट करने की मांग, पत्नी की हाईकोर्ट में याचिका, सोनम का X पर पोस्ट- 20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन
*2* ‘गैर-कानूनी हिरासत’, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका, तत्काल सुनवाई की मांग
*3* ‘अवैध हिरासत, यह भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन है’- अस्पताल से सोनम वांगचुक का पहला संदेश
*4* ‘आज भी हर भारतीय को गर्व से भर देता है मंगल पांडे का साहसिक जीवन’, जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन
*5* मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, विपक्षी सांसद 15 मिनट में बाहर निकले, फिर शामिल हुए; बागी सांसदों के मीटिंग में आने का विरोध
*6* मानसून सत्र से पहले 3 घंटे सर्वदलीय बैठक, 40 पार्टियां शामिल, रिजिजू बोले- अच्छी चर्चा हुई; कल राज्यसभा में वंदे मातरम बिल पेश होगा
*7* ‘हंगामे से नहीं मिलता राजनीतिक लाभ, संसद चलाने में करें सहयोग’, मॉनसून सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री की विपक्ष से दो टूक
*8* राममंदिर चढ़ावा चोरी पर राहुल ने मोदी को चिट्ठी लिखी, कहा- आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं, ट्रस्ट के खाते सार्वजनिक हों;
*9* विदेश मंत्री जयशंकर ने जांजीबार के राष्ट्रपति से की मुलाकात; शिक्षा, एआई और डिजिटल क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
*10* मध्यप्रदेश कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट बिल को दी मंजूरी, अब विधानसभा में पेश होगा बिल
*11* अभिषेक बोले- बंगाल में पुलिस की वर्दी में चोरी, मेरा ऑफिस तोड़ा, बीजेपी के गुंडे सामान उठा ले गए; केस पेंडिंग तो बुलडोजर कार्रवाई क्यों
*12* फुटबॉल वर्ल्ड कप का फाइनल आज, टूर्नामेंट में 60 साल बाद भिड़ेंगे स्पेन और अर्जेंटीना, मेसी लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे
*13* पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय शटलर
*14* भारत 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे नहीं जीता, इंग्लैंड से तीसरा मैच आज, सीरीज 1-1 से बराबर; रोहित शर्मा पर नजरें
*15* जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
*16* UAN उमंग एप से एक्टिवेट होगा, फेस ऑथेंटिकेशन भी जरूरी, भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट लॉन्च कामयाब, पाकिस्तान में पेट्रोल 5.44, डीजल 31.05 रुपया महंगा
*17* ईरान के खुजेस्तान में 5 तीव्रता का भूकंप, इमरजेंसी अलर्ट जारी, रेस्क्यू टीमें तैनात; अमेरिका ने लगातार 8वीं रात हमला किया



