#Bihar:#SamratChoudhary:Tricity times morning news bulletin 15 April 2026
Samrat Choudhary sworn-in as Bihar's first BJP CM


Tricity times morning news bulletin 15 April 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 15 अप्रैल, 2026 बुधवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है |बैशाख कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, चैत्र
संकलन : नवल किशोर शर्मा
*1* पाकिस्तान में वार्ता विफल के बाद ट्रंप ने PM मोदी से फोन पर की बात, पश्चिम एशिया संकट पर हुई चर्चा
*2* ट्रम्प बोले-ईरान से 2 दिन में बातचीत हो सकती है, आसिम मुनीर का काम बेहतर, इसलिए पाकिस्तान में मीटिंग होने की संभावना
*3* लोकसभा सीटें 850 तक बढ़ाने के लिए संसद में होगा बिल पेश, परिसीमन और महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी
*4* मोदी बोले–2029 के चुनावों में बेटियों को उनका हक देंगे, दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में, PM ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
*5* सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, राजभवन में सरकार बनाने का दावा पेश, शपथ आज; सरकारी आवास पर डिप्टी CM का पद ढका गया
*6* सम्राट का चुनावी करियर: RJD से जीता पहला चुनाव, फिर लगातार तीन हार; BJP में आने के नौ साल में ही बनेंगे CM
*7* लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव, 2029 से लागू होगा, तेलंगाना सीएम की पीएम को चिट्ठी- दक्षिणी राज्यों को सीटें बढ़ाना मंजूर नहीं
*8* पाकिस्तान-चीन के खिलाफ तीनों सेनाओं की दो संयुक्त कमान, तीन थियेटर कमान का ब्लू प्रिंट तैयार; वाइस CDS का पद भी बनेगा
*9* महिला आरक्षण व परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार; सरकार ऐतिहासिक कदम बता रही, विपक्ष पर सवाल उठा रहा
*10* राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, अजीत डोभाल ने युवाओं को दिया संदेश
*11* महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोषणा की है कि 1 मई, महाराष्ट्र दिवस से सभी लाइसेंस प्राप्त रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी पढ़ना-लिखना अनिवार्य होगा। नियमों का पालन न करने वाले चालकों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे
*12* छत्तीसगढ़- वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे, 16 की हालत गंभीर; परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा
*13* IPL में आज बेंगलुरु vs लखनऊ, होमग्राउंड पर LSG को अबतक नहीं हरा सकी RCB, जीतकर टेबल टॉपर बनने का मौका
*14* कोलकाता IPL सीजन में चौथा मैच हारी, चेन्नई ने 32 रन से हराया; नूर अहमद ने 3 विकेट झटके, सैमसन ने 48 रन बनाए
*15* दिल्ली-UP-राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग, MP में गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड; अप्रैल में पारा 45 के पार, महाराष्ट्र तथा तेलंगाना में हीट वेव का अलर्ट।


New Nanda Jewellers Palampur





