#Mohali #panchkula #Chandigarh #Haryana #jalandhar#PunjabHimachalHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaMorning newsताजा खबरेंदेश

#West Bengal:Tricity times morning news bulletin 04 May 2026

West Bengal Election Results 2026 LIVE Updates: BJP Wave Sweeps Bengal, Mamata Banerjee Leads In Bhabanipur

Tct

Tricity times morning news bulletin 04 May 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 04 मई, 2026 सोमवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है |ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष तृतीया, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Breaking : असम में भाजपा तीसरी बार विजयी, पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत के करीब ! केरल में कॉंग्रेसी गठबंधन सत्ता में बरकरार और तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK सत्ता से बाहर !
Tricity times news

*1* दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, कुछ के सिर्फ कंकाल मिले; 10 से 15 लोग बचाए गए, AC में ब्लास्ट से हुई वारदात

*2* 1500KM रेंज, आवाज से 10 गुना तेज रफ्तार; भारत ने युद्धपोत किलर मिसाइल का सफल परीक्षण किया

*3* तीन मई का दिन पूरी दुनिया में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य मकसद प्रेस की आजादी और पत्रकारों के अधिकारों की बात करना है। लेकिन इस बार इस मौके पर देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक बहुत बड़ा मुद्दा उठा दिया है। भारत में मीडिया की आजादी को लेकर कांग्रेस ने गहरी चिंता जताई है और इसे देश के लोकतंत्र के लिए एक खतरे की घंटी बताया है।

*4* बिहार मंत्रिमंडल विस्तार से पहले हलचल तेज: दिल्ली में सम्राट चौधरी की अमित शाह समेत कई नेताओं से मीटिंग

*5* बिधाननगर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP-TMC समर्थकों में झड़प, काउंटिंग से पहले बढ़ा तनाव

*6* विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम, गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल होगा, वहां मेरे साथ गलत हुआ तो भारत सरकार जिम्मेदार

*7* यूपी- 2 बच्चों का एयरफोर्स हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, रील बनाने पानी की टंकी पर चढ़े थे; सीढ़ी टूटने से 3 नीचे गिरे, एक की मौत

*8* चेन्नई में यात्री ने चलती फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोला, विमान रनवे से टर्मिनल की तरफ जा रहा था, पायलट ने तुरंत रोका; आरोपी गिरफ्तार

*9* पुणे में 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या, 65 साल का आरोपी गिरफ्तार; सैकड़ों लोगों ने मुंबई-बेंगलुरु हाईवे जाम किया, 4 घंटे तक ठप रही आवाजाही

*10* हिमाचल प्रदेश: चलती बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, नूरपुर में सड़क पर पलटी, कई घायल; अस्पताल में भर्ती

*11* ट्रम्प की चेतावनी- ईरान ने गलती की तो फिर हमला, उनके 14-पॉइंट प्रस्ताव का रीव्यू कर रहे, लेकिन नहीं लगता कि यह स्वीकार्य होगा

*12* ईरान जंग के 2 महीने, दुनिया में मंदी का संकट, दावा- अमेरिका ने ₹95 लाख करोड़ खर्चे, ईरान में 3,600+ मौतें; चीन-रूस फायदे में रहे

*13* शेयर बाजार की चाल कल से सप्ताह में कई फैक्टर्स पर फोकस करेगा, इनमें सबसे अहम है, बीते दिनों कई राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे की पैनी नजर चुनाव रिजल्ट पर रहेगी, इसके अलावा अमेरिका और ईरान में तनातनी कम नहीं हो रही है, शांति वार्ता के लिए ईरानी प्रस्ताव पर ट्रंप संदेह जता रहे हैं इसके अलावा क्रूड की कीमतों में तेज इजाफे का डर सता रहा है,और तमाम कंपनियां के तिमाही नतीजे भी बाजार की चाल तय करने वाले साबित होंगे

*14* IPL में आज पहला मैच हैदराबाद vs कोलकाता, सीजन में दूसरी बार होगा सामना, सनराइजर्स ने पिछले पांच मैच लगातार जीते

*15* IPL का गणित- चेन्नई की उम्मीदें कायम, मुंबई मुश्किल में, सभी मैच जीतने ही होंगे; आज हैदराबाद के पास टॉप पर आने का मौका

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता
Ad.
New Nanda Jewellers Palampur

 

Ad.Rotary Eye Hospital
Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button