Breaking newsHimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरेंदेश

#CBSE 12th Result 2026 (OUT):Tricity times morning News bulletin 13 May 2026

Girls outperformed boys by 6.73 percentage points in this year's results. Among regions, Trivandrum recorded the highest pass percentage at 95.62%, while Prayagraj registered the lowest at 72.43%

Tct

Tricity times morning News bulletin 13 May 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 13 मई, 2026 बुधवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है |
ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, बैशाख |आज है भद्रकाली जयंती and अपरा एकादशी
संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* सरकार ने सोना-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई, 6% से बढ़ाकर 15% की, इससे व्यापार घाटा कम होने और गिरते रुपए को सहारे की उम्मीद

*2* पेट्रोलियम मंत्री बोले-भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 45 दिन का LPG स्टॉक है; पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब न निकालें

*3* राहुल बोले- विपक्ष का नेता रबर स्टैंप नहीं, CBI डायरेक्टर सिलेक्शन पर असहमति, पीएम के घर डेढ़ घंटे बैठक; कहा- उम्मीदवारों की डिटेल नहीं दी

*4* RSS महासचिव बोले- पाकिस्तान के साथ बातचीत बंद न हो, एक-दूसरे को वीजा देना, खेलकूद, व्यापार जारी रहे; दोनों देशों में पुराने संबंध

*5* NEET का पेपर लीक, परीक्षा रद्द, जांच CBI को, NTA ने माना- हम जिम्मेदार; सवाल पूछने पर बिना जवाब दिए निकले शिक्षा मंत्री प्रधान

*6* बंगाल में आयुष्मान भारत योजना लागू होने पर PM ने जताई खुशी, कहा- हर घर तक पहुंचेगी केंद्र की योजना

*7* मंत्रियों की यात्राओं पर लगाम, अफसरों को निर्देश; ईंधन बचाने के लिए बड़ी तैयारी में जुटी सरकार

*8* मंत्रियों के काफिले से आधे वाहन हटेंगे, ईंधन की खपत कम करने को लेकर सीएम योगी ने लिया फैसला

*9* पीएम की बचत की अपील,दिल्ली में मंत्री ई-रिक्शा से चले, MP- जज साइकिल से हाईकोर्ट पहुंचे, CM का काफिला घटा; यूपी में वर्क फ्रॉम होम

*10* पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी की अपील पर कांग्रेस की आलोचनाओं के बीच पुराने आर्थिक फैसलों पर बहस छिड़ गई है। ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, कांग्रेस शासन के दौरान सोने के स्वामित्व पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए थे। 1962 से 1968 के बीच नेहरू सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण अधिनियम के जरिए 14 कैरेट से अधिक के आभूषणों और सोने के सिक्कों को रखना अपराध की श्रेणी में डाल दिया था।

*11* केरल में जल्द खत्म होगी सियासी सस्पेंस: नए मुख्यमंत्री के लिए काउंटडाउन शुरू, हाईकमान ने तेज की चर्चा

*12* स्वदेशी जागरण मंच ने पीएम के आग्रह का किया समर्थन, कहा पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने से देश को लाभ

*13* पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। राहुल गांधी ने इस फैसले पर भाजपा और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप लगाया।

*14* तमिलनाडु में विजय सरकार का बड़ा एक्शन: स्कूलों-पूजा स्थलों के पास की 717 शराब दुकानें होंगी बंद, जारी हुआ आदेश

*15* सुरक्षा का नया खाका: बंगाल-असम में घुसपैठिये और कट्टरपंथी रडार पर, 450KM सीमा की होगी बाड़बंदी; सख्त होगा पहरा

*16* अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का लखनऊ में निधन, मौत की वजह अभी पता नहीं, 38 साल के थे, पत्नी अपर्णा भाजपा नेता

*17* राजस्थान के बाड़मेर में तापमान 48°C पार, MP-हरियाणा में ओले, यूपी के बरेली में आंधी से चलती गाड़ियों पर पेड़-खंभे गिरे; बिहार-महाराष्ट्र में 10 मौतें

*18* राजस्थान में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बाड़मेर में तापमान 48.3 डिग्री पहुंच गया है और अगले दिनों में 50 डिग्री तक जाने की आशंका है। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है।

*19* ट्रम्प बोले- ईरान के खिलाफ हर हाल में जंग जीतेंगे, वे समझौता करेंगे या तबाह हो जाएंगे; अमेरिका ने युद्ध में $29 अरब डॉलर खर्च किए

    Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button