HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

#Saintpaul:-*सेंट पॉल स्कूल प्रशासन द्वारा 2026-2027 के लिए विभिन्न पदों को चयन करके संस्कार की विधि (Investiture) का आयोजन किया गया*।

Tct

सेंट पॉल स्कूल प्रशासन द्वारा 2026-2027 के लिए विभिन्न पदों को चयन करके संस्कार की विधि (Investiture) का आयोजन किया गया।

Tct ,bksood, chief editor

सेंट पॉल विधालय पालमपुर में प्रधानाचार्य महोदय् द् रेवरेंड विरेन्द्र पॉल सिंह जी की अगुवाई में विधालय के छात्र छात्राओं को विभिन्न पदों को उनकी योग्यता के आधार पर संस्कार की विधि का आयोजन किया गया। विधालय में शैक्षणिक सत्र के लिए कुशल व योग्य छात्रों का चयन करके छात्रों की नयी प्रतिभा कौशल को लोगों के सामने लाने का प्रयास अपने आप में अग्रणीय, अतुलनीय है। इस प्रयास से छात्रों में एक नयी चेतना शक्ति का विकास संभव है तथा इस प्रयास से नेतृत्व की भावना भी छात्रों में विकसित होती है। योग्य तथा सुसभ्य छात्र-छात्राओं द्वारा संचालन देश तथा समाज में उन्नति के प्रयास को करके समाज में कल्याण की भावना देखने को मिलती है। शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए विधालय में हैड वॉय वैभव व छात्रा हैड गर्ल के रूप में रिया महाजन, मार्सल चाहत वेदी, उपमार्सल ओजस्विन, व छात्रा ऐंजल, साथ उप कैप्टन छात्र प्रगण्य गौतम, व स्कूल उप कैप्टन छात्रा इन्सिया साथ ही सहायक उप कैप्टन आर्यन व छात्रा सहायक उपकैप्टन देशना, इसी क्रम में खेल जगत में गेम्स कैप्टन वंशज, गेम्स कैप्टन छात्रा शिवाली व क्रमानुसार गेम्स उपकैप्टन रित्विक भाटिया। गेम्स उपकैप्टन छात्रा दीपिका तथा सहायक उपकैप्टन गितिन व सहायिका उपकैप्टन स्मृति कपूर ने तथा साथ ही नाटकीय क्लव के रूप में अध्यक्ष पृषा सूद, उपअध्यक्ष कनिका शर्मा व सैक्ट्ररी जैसमीन। यहां सभी छात्र छात्राओं हिमाचल वोर्ड व आई सी एस ई के छात्रों ने शपथ ली। जो कि प्रधानाचार्य द्वारा दिलाई गई। विधालय में चार हाउसों के छात्र छात्रों को कैप्टन, वाईस कैप्टन, कुशल छात्रों को पदभार से अलंकृत किया। ताकि विधालय में अनुशासन छात्र छात्रों में देखने को मिले। इसमें क्रमानुसर ब्लू हाउस, यलो हाउस, ग्रीन हाउस तथा रेड हाउस के छात्र, छात्रों को कैप्टन, वाईस कैप्टन वनाया गया ताकि विधालय में एक छात्रों में नई कार्य करने की शक्ति को विकसित किया जा सके। अंत में विधालय के प्रधानाचार्य ने सभी पदभार संभालने वाले छात्रों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए व कार्य को एक कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हुए वधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button