#Cockroach Janta Party:Tricity times morning news bulletin 26 May 2026
Cockroach Janta Party founder Abhijeet Dipke moves Delhi High Court against blocking of X account


Tricity times morning news bulletin 26 May 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 26 मई, 2026 मंगलवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष एकादशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* ट्रम्प ने मोदी को महान बताया, कहा- PM मेरे दोस्त, मैं उनका बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है
*2* रिपोर्ट- अमेरिका-ईरान जंग खत्म कर होर्मुज खोलने पर लगभग सहमत, ट्रम्प और खामेनेई की मंजूरी बाकी, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- कोई जल्दबाजी नहीं करेंगे
*3* सुप्रीम कोर्ट ने NTA से पूछा-पिछली गलती से क्या सीखा, कोई सबक नहीं लिया, ये दुखद; NEET पेपर लीक पर केंद्र-CBI से भी जवाब मांगा
*4* ‘दुखद है कि अब तक सबक नहीं सीख पाए’, NEET पेपर लीक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
*5* अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सोमवार को पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ जयपुर पहुंचे और ऐतिहासिक आमेर किले का भ्रमण किया। आमेर महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया। इस दौरान लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां दीं
*6* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 दिनों के भीतर चौथी बार हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार किस्तों में ईंधन के दाम बढ़ाकर आम लोगों की जेब पर चुपचाप डाका डाल रही है।
*7* असम विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पेश, इसमें लिव-इन रिलेशनशिप के रजिस्ट्रेशन का प्रावधान; उत्तराखंड-गुजरात के बाद तीसरा राज्य
*8* कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका, जल्द सुनवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट बोला- इतने भावुक न हों; इंस्टाग्राम पर पार्टी के 2.29 करोड़ फॉलोअर्स
*9* ओडिशा में BJD को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद देबाशीष सामंतराय ने पार्टी छोड़ी; BJP में होंगे शामिल
*10* महाराष्ट्र में कार 800 फीट गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत, मोबाइल से लोकेशन मिली; कर्नाटक में नदी में डूबने से 11 की जान गई
*11* गुलमर्ग गोंडोला में तकनीकी खराबी, बीच हवा में अटके करीब 300 पर्यटक; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
*12* कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर फायरिंग का दावा, कनाडा में भी हुआ था हमला
*13* प्रेमानंदजी की अपील- मैं रहूं न रहूं, हमेशा साथ रहूंगा, मेरी चिंता छोड़िए, श्रीजी का ध्यान लगाइए; तबीयत बिगड़ने के बाद 9 दिन से पदयात्रा बंद
*14* देश में आज से नौतपा, गर्मी-हीटवेव बढ़ेगी, महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी 47.2°C के साथ देश में सबसे गर्म; MP-UP के 8 शहरों में पारा 45°C पार
*15* ईरान बोला- अमेरिका की धमकियों से नहीं डरते, उसकी गारंटी पर भरोसा नहीं, इजराइल बातचीत बिगाड़ने की कोशिश करेगा
*16* सेंसेक्स 1074 अंक चढ़कर 76,488 पर बंद, निफ्टी में भी 312 अंकों की तेजी, 24,032 पर पहुंचा, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी




New Nanda Jewellers Palampur




