#War:Tricity times morning news bulletin 29 May 2026
The tentative agreement worked out by the two sides comes at a moment when the fragile ceasefire between the U.S. and Iran appeared to be wavering, U.S. media reported


Tricity times morning news bulletin 29 May 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 29 मई, 2026 शुक्रवार ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि है |ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* रिपोर्ट- अमेरिका और ईरान 60 दिन के सीजफायर पर राजी, ट्रम्प की मंजूरी बाकी; ईरान 30 दिन में होर्मुज से माइंस हटाएगा
*2* घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी- अपने देश लौट जाओ, जो अपने आप वापस नहीं जाएंगे तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी
*3* केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है। इस दौरान वह भुज जाएंगे। वहां वह बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा करेंगे और हरामीनाला क्षेत्र में तैनात जवानों से बातचीत करेंगे। यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।
*4* NEET री-टेस्ट पेपर सेना-वायुसेना की मदद से एग्जाम सेंटर पहुंचेगा, फीस रिफंड की डेडलाइन भी बढ़ाई गई; राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में फैसला
*5* धर्मेंद्र प्रधान बोले- CBSE मामले में गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेता हूं, मानता हूं कुछ गड़बड़ियां हुईं हैं; अधिकारियों से बोले- सिस्टम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
*6* पूर्व CJI बोले- कोई भी संस्था भ्रष्टाचार से अछूती नहीं, पर न्यायपालिका में यह कम; कहा- सरकार से किसी पद की उम्मीद नही करनी चाहिए
*7* भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को मॉस्को में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।
*8* सीएम सिद्धारमैया इस्तीफे के बाद बोले: कांग्रेस आलाकमान के कहने पर पद छोड़ा, राज्यपाल के सचिव को दिया त्यागपत्र
*9* सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद दिया और कहा, ‘जब साल 2006 में वे कांग्रेस में शामिल हुए, तब से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं ने मुझे पूरा समर्थन दिया और मैं आज सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं दो बार मुख्यमंत्री रहा। इस दौरान मेरे सहयोगियों से मुझे पूरा सहयोग मिला, उसके लिए उन सभी का धन्यवाद
*10* 5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
*11* विधानसभा चुनाव में हार के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अब अपने सबसे गंभीर संगठनात्मक दबाव के दौर से गुजरती दिख रही है। पार्टी के भीतर लगातार सामने आ रहे इस्तीफों, वरिष्ठ नेताओं के बीच बढ़ते टकराव और सार्वजनिक बयानबाज़ी ने हालात को इस स्तर तक पहुंचा दिया है कि संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखना नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
*12* कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC, ममता बनर्जी के ही सांसद ने कर दिया सनसनीखेज दावा
*13* वैश्विक मंदी के बीच राहत की खबर: भारत बना रहेगा मजबूत अर्थव्यवस्था, 6.5 फीसदी रह सकती है विकास दर
*14* दिल्ली-MP में बारिश, हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे, छत्तीसगढ़ में आंधी से पेड़ उखड़े; राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में आज से गर्मी से राहत संभव
*15* क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी, गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज




New Nanda Jewellers Palampur



