*जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज राजपुर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन मीटिंग आयोजित*


जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज राजपुर में प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन मीटिंग आयोजित

राजपुर (पालमपुर),6 जुलाई 2026 – जी.जी.डी.एस.डी. कॉलेज राजपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेशित प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के निदेशक-प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को कॉलेज के इतिहास, संस्कृति, और मिशन से अवगत कराया। अपने संबोधन में उन्होंने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को करियर पथ और लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी समय में सफलता केवल मेहनत और कौशल विकास से ही संभव है।
डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता विकसित करने और कॉलेज स्तर व अंतर-विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के प्रावधानों जैसे सेमेस्टर प्रणाली, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम, क्रेडिट सिस्टम और परीक्षा प्रणाली के बारे में भी जानकारी दी। विद्यार्थियों को कॉलेज के उपस्थिति, अनुशासन, तथा रैगिंग निषेध संबंधित नियमों से भी अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को अवसाद और मादक पदार्थों के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया तथा उन्हें मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाए रखने और नशे की बुराई से दूर रहने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर कॉलेज के डॉ. ध्रुव देव शर्मा (नोडल अधिकारी, NEP), संकाय सदस्य श्री वनीत ठाकुर, श्री अनीश कुमार, श्री अनुराग शर्मा, डॉ. मनेश्वर ठाकुर, सुश्री हरमीत कौर, डॉ. अनीता कुमारी तथा सभी संकायों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।



डॉ. विवेक शर्मा
निदेशक-प्राचार्य



