Uncategorized

#Kolkata:Tricity times morning news bulletin 06 July 2026

Kolkata: In a horrific incident in West Bengal, a 12-year-old girl's body was found stuffed in a sack in Baruipur near Kolkata yesterday, after which a man was beaten to death by angry locals on rape and murder charges.

Tct

 

Tricity times morning news bulletin 06 July 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 06 जुलाई, 2026 सोमवार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है |आषाढ़ कृष्ण पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, ज्येष्ठ |

संकलन : नवल किशोर शर्मा

Tricity times news

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से तीन देशों के दौरे पर रहेंगे।  वे इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की छह दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरे का उद्देश्य हिंद महासागर के पूर्वी क्षेत्र में भारत के रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करना है।

*2* ‘हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना’, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का राहुल-अखिलेश पर हमला, कहा- देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं

*3* ’12 सालों में पेपर लीक की 90वीं घटना’, कांग्रेस ने BJP को घेरा, दिल्ली में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे राहुल

*4* देशभर में 58 इंजीनियरिंग-टेक्निकल कॉलेज बंद हुए, सबसे ज्यादा यूपी-महाराष्ट्र के; नए एडमिशन नहीं होंगे, मौजूदा छात्र डिग्री पूरी कर सकेंगे

*5* देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मध्य प्रदेश सरकार ने मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को मेंबर बनाया

*6* श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक आज, चंपत राय के विकल्प की तलाश शुरू

*7* तृणमूल दावेदारी विवाद: TMC के नाम और चुनाव चिन्ह पर होगा किसका हक? EC में दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख आज

*8* शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चंदा घोटाले को लेकर ‘राम रक्षा’ आंदोलन की शुरुआत की। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया कि हिंदुत्व के नाम पर मंदिरों का दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं, बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि ठाकरे को आखिरकार भगवान राम की याद आ गई है।

*9* दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत, ढाई महीने पहले हुई थी शादी; परिवार ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

*10* पंडवानी गायिका तीजन बाई पंचतत्व में विलीन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; नाना से प्रेरणा मिली, 13 की उम्र में पहली बार गाया

*11* देशभर में मानसून की रफ्तार, मुंबई में स्कूल-कॉलज बंद; दिल्ली-यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट

*12* मुंबई की जानलेवा बारिश: कहीं गिरी चॉल, कहीं पेड़ तो कहीं ग्रिल; हादसों में आठ की मौत, बरसात ने बरपाया कहर

*13* उलटफेर का शिकार हुई नेमार की ब्राजील टीम, हालंद के दो गोल से नॉर्वे क्वार्टर फाइनल में

*14* ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया, 151 रन का टारगेट 17 बॉल रहते चेज किया

*15* ‘60 डॉलर पर आएगा कच्चा तेल’, पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी

 

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button