#GenZ’:Tricity times morning news bulletin 07 August 2026
Gen Z’s grievances are genuine: RSS chief Mohan Bhagwat


Tricity times morning news bulletin 07 August 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 07 अगस्त, 2026 शुक्रवार श्रावण माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है |श्रावण कृष्ण पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत पराभव 1948, आषाढ़
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Today BREAKING…
विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) से जुड़े नए प्रस्तावित विधेयक को लेकर संसद में सियासी और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है!
विधेयक पेश होने से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अलग-अलग हितधारकों के दो प्रमुख प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की !
इस दौरान उन्होंने उनकी आशंकाओं और सुझावों को सुना तथा विधेयक को लेकर फैल रही भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया !
BREAKING 2 MONSOON UPDATE … दिल्ली-NCR समेत पूरे देश में मॉनसून ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है!
जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल और पश्चिम बंगाल तक लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है !
मौसम विभाग (IMD) के दैनिक बुलेटिन के अनुसार 7 अगस्त को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट जारी किया गया है!
देखें हरियाणा ब्रेकिंग… हरियाणा के करनाल में वीरू वाल्मीकि मर्डर केस के 2 आरोपी मुठभेड़ में ढेर !
करनाल । करनाल में बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के 27 घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। घोघड़ीपुर नहर के पास देर रात करीब 12 बजे पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने टीम को देखते ही कई राउंड फायर किए, जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मारे गए बदमाशों की पहचान हर्ष (24) निवासी नीलोखेड़ी और बीरबल (29) निवासी गांव मटरवा खेड़ी, कैथल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने ही बीरू वाल्मीकि की बुधवार रात को सिर में गोली कर उसकी हत्या की थी ।
Tricity times news
*1* हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने एकाएक धारण किया रौद्र रूप… जिला कांगड़ा में रात्री 2 बजे से रुक रुक कर लगातार बारिश
*2* खड़गे बोले- क्या मुझे रिजिजू से सीखना पड़ेगा, सदन में बोलना मेरा अधिकार; रिजिजू ने कहा- नए सांसदों को भी मौका दे
*3* गृह मंत्री गायब, पीएम आ नहीं रहे’: छात्र बर्बरता मामले में खरगे का सवाल- सदन में बयान देने में क्या दिक्कत?
*4* मोदी कैबिनेट की अहम बैठक शुरू, 24,000 करोड़ की CBG योजना पर लग सकती है मुहर
*5* 13 जुलाई को जिस लखनऊ–कानपुर ग्रीनफील्ड एलिवेटेड एक्सप्रेसवे उद्घाटन हुआ, वो महज 12 दिनों बाद धंस गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उसके वीडियोज वायरल हुए, बाद में सड़क के एक हिस्से पर पेच वर्क चालू हुआ। मगर इस दौरान इंटरनेट पर एक ऐसी क्लिप सामने आई, जिसमें सड़क सुखाने के लिए फर्राटे पंखे देखे गए, यह देखने के बाद लोगों ने मौज लेनी शुरू कर दी।
*6* ‘केरल से MP होने के नाते…’,FCRA Bill पर मोदी सरकार के विरोध में खुलकर उतरे शशि थरूर, बोले- विपक्षी दल एक हों
*7* राममंदिर में राम दरबार के बिना पास दर्शन होंगे, आरती में शामिल होने के लिए तत्काल पास शुरू, ट्रस्ट में बदली व्यवस्था
*8* दीपके बोले-धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्र आंदोलन की बड़ी जीत, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में छात्र नहीं, बेरोजगार युवा भी शामिल हुए थे
*9* आज संसद के मानसून सत्र का 14वां दिन है। पिछले 13 दिनों के दौरान सरकार और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध जारी रहा है। विपक्षी सांसदों के हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही लगातार बाधित होती रही है, लोकसभा की कार्यवाही कल शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई
*10* प्रयागराज में 8 अगस्त को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति नही मिली है। इस पर प्रियंका गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि समझ नहीं आ रहा कि प्रशासन इस कार्यक्रम से आखिर किस बात से डर रहा है।
*11* बंगाल के आएंगे अच्छे दिन: शुभेंदु सरकार ने आम जनता से मांगे दो साल, कहा- आर्थिक रूप से मजबूत होगा प्रदेश
*12* माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, झांसी जेल में बंद बड़े भाई से मिलने जा रहा था, कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई
*13* तरुण तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा; 2013 में साथी पत्रकार ने आरोप लगाया था
*14* झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार, शर्त रखी- मुख्यमंत्री मीडिया के सामने बात करें; परीक्षा कराने वाली कंपनी का अकाउंटेंट गिरफ्तार
*15* हरियाणा के चरखी दादरी में थाने के सामने 7 लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 30 राउंड गोलियों से ब्लैक स्कॉर्पियो छलनी की; हमलावर हाथ में रिवॉल्वर लिए भागता दिखा
*16* ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार, घाटों पर जाना रोका, बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी; लुधियाना में सड़क पर 20 फीट चौड़ा गड्ढा हुआ
*17* ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास हथियारों का बड़ा जखीरा मौजूद, नए हथियार भी बन रहे, सीक्रेट लीक करने वालों को लंबी जेल होगी
*18* सोने की कीमत ₹2,735 बढ़कर ₹1.48 लाख हुई, 6 दिन में ₹5,501 दाम बढ़ चुके; चांदी आज ₹931 बढ़कर ₹2.25 लाख पर पहुंची
*19* बढ़त के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद।



