Tricity times morning news bulletin 02 October 2026
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्म जयंती पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं


Tricity times morning news bulletin 02 October 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार आश्विन माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है |आश्विन कृष्ण पक्ष षष्ठी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत, पराभव 1948, भाद्रपद |
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*मार्केट क्रैश : सेंसेक्स फिर 1100 अंक टूटा, निफ्टी भी पस्त, ₹9 लाख करोड़ डूबे*
*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपीएससी के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इस संस्था की जमकर तारीफ की और कहा कि पीढ़ियां बदलने के बावजूद इस संस्था पर लोगों का भरोसा कायम है
*2* प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा, ‘100 साल की इस यात्रा में पीढ़ियां बदलीं, सरकारी जगहें, तकनीक और सिलेबस बदले, लेकिन यूपीएससी पर आज भी भरोसा कायम है। ये आप सभी की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं 100 वर्ष की इस यात्रा से जुड़े सभी महानुभावों का वंदन करता हूं, आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं
*3* पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया और कहा कि आजादी के बाद उनके सामने केवल एक देश को आजाद रखने की चुनौती नहीं थी बल्कि उनके सामने एक देश को चलाने की भी चुनौती थी। राष्ट्र के पुनर्निर्माण के लिए, जिस स्किल ढांचे की जरूरत थी, वो सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया। उन्होंने इस संस्था को आजाद भारत का एक प्रमुख स्तंभ बनाया, इसे सशक्त किया।
*4* ‘9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
*5* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प दिखाया। पीएम मोदी ने उन्हें ‘हीरो’ बताते हुए कहा कि उनके साहस ने सैकड़ों लोगों की जान बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की।
*6* स्मित मच्छार के परिवार से PM मोदी ने की बात, बोले-दुनिया भर में हो रही भारतीय पायलट के बहादुरी की चर्चा, हमें गर्व है
*7* राहुल बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिलेंगे, भाजपा बोली- यह पॉलिटिकल स्टंट; MP में हर पांचवां व्यक्ति आदिवासी, एक तिहाई विधानसभा सीटों पर असर
*8* राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा, नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे
*9* ममता को SC से झटका, फ्रीज किए गए बैंक खातों के इस्तेमाल की नहीं मिली इजाजत; 804 करोड़ हैं जमा
*10* ED का आरोप-यासीन मलिक समेत 7 को पाकिस्तान से फंडिंग, हवाला से ₹9 करोड़ आए; NIA कोर्ट बोली- सभी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय हों
*11* सितंबर में GST कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, 14.7% उछाल के साथ 2.04 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा आंकड़ा
*12* बिहार में बाढ़ से हाहाकार के बीच अगले 48 घंटे अहम, सीएम बोले- नदियों के जलस्तर ने बढ़ाई चिंता; एयरफोर्स करेगी मदद
*13* मानसून विदा, लेकिन 51% भारत सूखा, कहीं 17 साल में सबसे कम, कहीं 20 साल की सबसे ज्यादा बारिश; कैसी मुसीबत खड़ी होने वाली है
*14* देश में 13वां सबसे सूखा मानसून, पंजाब में 41% और राजस्थान में 21% कम बारिश हुई; 10 अक्टूबर तक देशभर से जाएगा मानसून
*15* सेंसेक्स 1100 अंक, निफ्टी 350 अंक नीचे, लगातार चौथे दिन बाजार में गिरावट; विदेशी निवेशकों ने 7 दिन में ₹29 हजार करोड़ निकाले
*16* भारत-पाकिस्तान में होगा एशियन गेम्स फाइनल, टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया; ईशान की फिफ्टी, वैभव ने 38 रन बनाए



