*राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने शनि सेवा सदन पालमपुर की सेवाओं भूरी भूरी प्रशंसा की*।
कोरोना काल में शनि सेवा सदन के प्रमुख परविंदर भाटिया लोगों के लिए मसीहा बनकर उतरे लोगों की जाने बचाई और सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की:- इंदु गोस्वामी*


राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने शनि सेवा सदन पालमपुर की सेवाओं भूरी भूरी प्रशंसा की।

राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने आज शनि सेवा सदन पालमपुर की फूलां देवी कड़ोल शादी शगुन योजना में सम्मिलित होकर कुछ गरीब परिवारों को शादी के लिए आवश्यक सामान जिसमें राशन, कुकर ,सूट, वह कुछ अन्य सामग्री सम्मिलित थी वितरित किया ।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शनि सेवा सदन इंसानियत के प्रति बहुत उत्तम कार्य कर रहा है ।
गरीबों जरूरतमंदों महिलाओं बच्चों बूढ़ों बीमारों की सेवा में दिन रात सेवा में जुटा हुआ है। जानवरों के प्रति शनि सेवा सदन की सेवाएं सराहनीय ही नही बल्कि अतुलनीय है। कोरोना काल में शनि सेवा सदन के प्रमुख परमिंदर भाटिया द्वारा किए गए कार्य प्रशंसनीय ही नही थे बल्कि मानवता के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं का एक उच्चतम उदाहरण है।
शनि सेवा सदन जिस तरह से न केवल अपने सेंटर में बल्कि लोगों के घर द्वार तक पहुंच कर मानवता के प्रति अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है वह अनुकरणीय व अतुलनीय है।
पालमपुर में बहुत सी अन्य संस्थाएं भी हैं जो इस तरह के कार्य कर रही हैं परंतु शनि सदन की सेवा का कार्य बहुत ही सराहनीय है।
शनि सेवा सदन के प्रमुख परमेन्द्र भाटिया ने अपने संबोधन कहा कि हमारा कार्य लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना है तथा जो लोग समाज की अंतिम छोर पर खड़े हैं उन्हें अपने संसाधनों से उनके दुख को कुछ हद तक कम करना होता है। हालांकि किसी भी दुखी इंसान या जानवर के दुखों का हम पूर्ण रूप से समाप्त तो नहीं कर सकते परंतु उन्हें कम अवश्य कर सकते हैं।
शनि सेवा सदन के जितने भी कार्य हैं चल रहे हैं दानी सज्जनों के सहयोग से ही चल रहे हैं क्योंकि शनि सेवा सदन में आज तक कभी भी किसी के घर या बाजार में जाकर कभी भी धन के लिए मांग नहीं की और ना ही कोई पर्ची काटी है। यह सब जन सहयोग लोगों की स्वेच्छिक इच्छा पर निर्भर है तथा शनि महाराज की असीम कृपा है।
सुश्री इंदु गोस्वामी ने अपने हाथों से जरूरतमंद कन्याओं की शादी के लिए समान वितरित किया तथा उन्हें अपना शुभ आशीर्वाद दिया। उन्होंने शनि सेवा सदन के लिए 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और एक सेवा वाहन प्रदान करने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम को डॉक्टर लेखराज प्रसिद्ध समाजसेवी सुदर्शन वासुदेवा ,ओंकार सूद ने भी भी सम्बोधित किया परमेन्द्र भाटिया की सेवाओं की तारीफ की। कार्यक्रम में अंजना डोगरा, भरत सूद सुदर्शन भाटिया, सुरेन्द्र सूद संजीव सोनी, पुष्पा राणा, प्रोमिला नारंग बलजीत शर्मा व अन्य शनि सेवकों तथा शहर के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।