*नवल किशोर शर्मा बने पालमपुर भाजपा आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी*


नवल किशोर शर्मा बने पालमपुर भाजपा आईटी व सोशल मीडिया प्रभारी

त्रिलोक कपूर ने दी जिम्मेदारी, हरीश बालिया ने दी जानकारी
पालमपुर, 9 जून – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पालमपुर के दोनों संगठनात्मक मंडलों – शहरी और ग्रामीण – के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता नवल किशोर शर्मा को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी भाजपा शहरी मंडल के महामंत्री हरीश बालिया ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
उन्होंने बताया कि नवल किशोर शर्मा पार्टी के समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जो लंबे समय से आईटी और सोशल मीडिया से संबंधित गतिविधियों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनसंपर्क अभियानों को डिजिटल माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका हमेशा प्रभावशाली रही है।
हरीश बालिया ने कहा कि उनकी कर्मठता, कार्य के प्रति लगन, तकनीकी समझ और संगठन के प्रति निष्ठा व विश्वसनीयता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की बात जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक प्रभावशाली बनाने की अपेक्षा है।
उन्होंने यह भी कहा कि नवल किशोर शर्मा जैसे कार्यकर्ताओं की भूमिका आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है, जब राजनीतिक संवाद और जागरूकता तेजी से डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर अग्रसर हो रही है। पार्टी को विश्वास है कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगे और पालमपुर मंडलों में डिजिटल प्रचार को नई दिशा देंगे।