HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ Dharamshalaताजा खबरें

*पंचरुखी के केवल कृष्ण शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर बधाई*

Tct

पंचरुखी के केवल कृष्ण शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर बधाई

Tct ,bksood, chief editor

 

पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ में पंचरुखी निवासी केवल कृष्ण शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में पदोन्नति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता और निरंतर सक्रिय भूमिका का परिणाम मानी जा रही है।
केवल कृष्ण शर्मा लंबे समय से संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, संवाद क्षमता और मीडिया के प्रति समझ को देखते हुए संगठन नेतृत्व ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।
उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पूर्व कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।
ट्राई सिटी टाइम्स न्यूज़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button