*पालमपुर में एएफडी सीवरेज परियोजना की समीक्षा बैठक, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश*?


पालमपुर में एएफडी सीवरेज परियोजना की समीक्षा बैठक, कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

प्रेस विज्ञप्ति ( Xen IPH Plp)
पालमपुर, दिनांक: 03 फरवरी 2026
आज दिनांक 03.02.2026 को श्री आशीष बुटेल जी ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ पालमपुर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से एएफडी (AFD) परियोजना के अंतर्गत चल रहे सीवरेज कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
उल्लेखनीय है कि पालमपुर शहर के लिए 135.40 करोड़ रुपये की सीवरेज एवं पेयजल योजना स्वीकृत की गई है, जिस पर वर्तमान में कार्य प्रगति पर है। श्री आशीष बुटेल जी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य इस प्रकार किया जाए जिससे आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीवरेज लाइन एवं मैनहोल निर्माण के लिए कोई भी सड़क या गली 20 दिन से अधिक समय तक बंद न रहे।
उन्होंने कार्य कर रही कंपनी के अधिकारियों को विशेष रूप से गलियों की मरम्मत का कार्य शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि उनके लिए विकसित की जा रही इस महत्वपूर्ण सुविधा के लिए जल शक्ति विभाग का सहयोग करें।
योजना की निर्धारित पूर्णता अवधि भले ही दो वर्ष है, लेकिन श्री बुटेल जी ने विभाग को इसे समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सीवरेज योजना के पूर्ण होने से पालमपुर शहर अधिक स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनेगा।
इस अवसर पर चीफ इंजीनियर धर्मशाला ज़ोन श्री दीपक गर्ग, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (AFD) श्री अनिल वर्मा, अधीक्षण अभियंता श्री विशाल जसवाल, अधिशासी अभियंता श्री पंकज व्यास सहित जल शक्ति विभाग एवं कार्यकारी कंपनी के अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री आशीष बुटेल जी ने विभाग को 65 करोड़ रुपये की स्वीकृत राज्य स्तरीय सीवरेज योजना का कार्य भी मार्च माह से पूर्व प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

यहां यह लिखना और भी महत्वपूर्ण है कि ट्राई सिटी टाइम्स में लोगों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए 2 दिन पहले यह मुद्दा जोर-शोर से उठाया था जिसका असर भी हुआ और काम काफी स्पीड से चला उसके बाद उपरोक्त मीटिंग भी हो गई।
पहली खबर का लिंक नीचे देखिए
https://www.facebook.com/share/p/1Bw1eRa6ew/



