#Tarrif war Tricity times morning news bulletin 23 February 2026
China, India Among Winners After US Court Blocked Trump Tariffs


Tricity times morning news bulletin 23 February 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 23 फरवरी, 2026 सोमवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि है |फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन |आज है सोमवार व्रत
संकलन : नवल किशोर शर्मा
1) राजस्थान में *उदयपुर समेत कई शहरों में 24 घंटे बाजार खोलने की तैयारी*; नाइट इकोनॉमी को बढ़ावा, मुख्य सचिव ने की बैठक
2) राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य मे होली तक गर्मी तेज होने की आशंका, कल उदयपुर में दिन में तापमान 31.4 और रात को 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ 16°, राजसमंद 15.8°
3) उदयपुर में बजरी से भरे *डंपर ने व्यक्ति को कुचला*, शव सड़क पर रखकर परिजनों ने लगाया जाम, 6 घंटे बाद माने, 5 लाख का मिला मुआवजा, बेदला गांव के खटीकवाड़ा की घटना
4) बंबोरा-उदयपुर मार्ग पर *दो बाइकों की भिड़ंत*, तीन गंभीर घायल, उदयपुर रेफर
5)खुफिया एजेंसियों द्वारा देश दहलाने की एक और साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से गिरफ्तार हुए 8 संदिग्ध आतंकी, बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल
6) भारतीय वायुसेना का एक और तेजस दुर्घटनाग्रस्त, तकनीकी खराबी की आशंका, बाल-बाल बचा पायलट
7) उदयपुर में *बिंदोली में दो युवकों पर हथियार से हमला*, घायल, धूणीमाता क्षेत्र की घटना
8) बनारस: *बीएचयू में हॉस्टल के बाहर फायरिंग*, पीड़ित छात्र ने की चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
9) भारतीय तटरक्षक ने द्वारका के पास विदेशी नाव पकड़ी, चार ईरानी चालक दल हिरासत में
10) अमेरिका: फ्लोरिडा में *ट्रंप के घर में शॉटगन और फ्यूल कैन लेकर जबरन घुसा शख्स*, सीक्रेट सर्विस ने किया ढेर
11) फिजी और मलेशिया में भूकंप के झटके, फिजी में 6.2 रही तीव्रता, मलेशिया के सबाह तट के पास 7.1 तीव्रता का भूकंप
12) अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद *ईयू सख्त – टैरिफ बढ़ोतरी मंजूर नहीं*
13) अजब गजब न्यूज़ : तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के एक हफ्ते बाद लोकतंत्र का नया सीजन हुआ शुरू, इस बार मुद्दा विकास नहीं, बल्कि है “वापसी योजना”, कुछ उम्मीदवारों ने वोटरों को लुभाने के लिए कैश, साड़ियां और प्रेशर कुकर थे बांटे, पर नतीजे में ईवीएम से उम्मीदों की जगह निकली निराशा, अब कई नेता घर-घर जाकर कह रहे “वोट नहीं दिया तो गिफ्ट तो वापस दे दो!”, विशेष “रिकवरी टीम” गई है भेजी, जिससे गिफ्टों की “घर वापसी” में आए तेजी, विश्लेषकों का मानना है कि अगर यही रहा ट्रेंड तो अगले चुनावी घोषणा पत्र में जुड़ सकती है नई लाइन “गिफ्ट है केवल प्रदर्शन हेतु, शर्तें लागू, वोट न मिलने पर सामान लिया जा सकता है वापस”, फिलहाल लोकतंत्र में “सेल के बाद सेल” का दौर है जारी, लोग रहे हंस, नेता और वोटर गिफ्ट के हिसाब की गणित में गए है फंस
14) पटवारी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आज से* : उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट में 25 फरवरी तक होगा, 26 फरवरी से होगी ट्रेनिंग
15) टी20 वर्ल्ड कप*: सुपर 8 के मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 76 रनों से हराया, आज जिम्बाब्वे की भिड़ंत वेस्टइंडीज से




