#Afghanistan-Pakistan conflict:Tricity times morning news bulletin 27 February 2026
Afghanistan-Pakistan conflict LIVE: Russia, Iran urge diplomatic end to Pakistan's 'open war' over Taliban neighbour


Tricity times morning news bulletin 27 February 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 27 फरवरी, 2026 शुक्रवार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है |फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी, कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2082, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन |आज है आमलकी एकादशी
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
Breaking… बार बार लंबी छुट्टियों पर रहने के कारण हिमाचल प्रदेश की 2021 बैच की आई पी एस अधिकारी एसo पीo अदिति सिंह की शक्तियां उनके अधीनस्थ अधिकारी एडीशनल एसoपीo ब्रह्मदास भाटिया को कर दी गईं स्थानांतरित ! हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीoआईoजीo श्री अशोक तिवारी ने लिया सख्त फैसला !
Tricity times news
*1* मोदी और नेतन्याहू में मीटिंग जारी, डिफेंस डील संभव, PM ने नरसंहार में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि दी; इजराइली राष्ट्रपति को भारत आने का न्योता
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश को औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। हिंदुत्व विचारधारा के एक प्रमुख समर्थक सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को हुआ था और उनका निधन 26 फरवरी, 1966 को हुआ था।
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को दो दिवसीय दौरे के लिए तमिलनाडु जाएंगे, जहां वे चेन्नई, मदुरै और पुदुचेरी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे मदुरै में एम्स का उद्घाटन करेंगे।
*4* ‘करप्शन इन ज्यूडीशियरी’ वाली किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बैन, कहा- हार्ड कॉपी वापस लें, डिजिटल कॉपी हटाएं; NCERT डायरेक्टर और एजुकेशन सेक्रेटरी को नोटिस
*5* राहुल बोले- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं, शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट डेमोक्रेसी की आत्मा; यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर PM की आलोचना की
*6* किसान की सुरक्षा-सम्मान से ही भारत सफल होगा’, राहुल ने सरकार को US ट्रेड डील पर घेरा
*7* संबित पात्रा ने नेहरू को ‘कंप्रोमाइज्ड चाचा’ बताया, कहा- उनकी सरकार में विदेशी एजेंसियों का प्रभाव था; कांग्रेस ने पैसे देकर AI समिट को बदनाम किया
*8* एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर विवादित सामग्री को लेकर बढ़े विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका का अपमान करने की कोई मंशा नहीं थी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी।
*9* अश्विनी वैष्णव ने सूचनाओं के सत्यापन पर दिया जोर, कहा- मानव समाज भरोसे की संस्थाओं पर टिका
*10* ‘ये संघ की शरारत, इस पर सुप्रीम कोर्ट का गुस्सा जायज’, एनसीईआरटी विवाद को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना
*11* बहरोड़ के कांकरदोपा गांव निवासी 33 वर्षीय त्रिलोक की खाटूधाम पैदल यात्रा के दौरान संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। कांवट के पास तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
*12* बारामती विमान हादसा: साजिश या लापरवाही? सीआईडी हर एंगल से कर रही जांच; अजित पवार समेत पांच की गई थी जान
*13* द केरल स्टोरी 2′ के मेकर्स को झटका, रिलीज से एक दिन पहले केरल हाईकोर्ट ने लगाई रोक; 15 दिन के लिए टली फिल्म
*14* उदयपुर में पुष्पा फिल्म की हीरोइन की शादी, रश्मिका ने साउथ स्टार से तेलुगु रीति-रिवाज से लिए फेरे; कच्चे केले-पत्तों से मंडप सजाया गया
*15* अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- ईरान आतंकवाद का सबसे बड़ा गढ़, सनकी और क्रूर शासन को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दे सकते
*16* टी-20 वर्ल्डकप-वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 177 का टारगेट दिया, रोमारियो शेफर्ड की फिफ्टी, जेसन होल्डर ने 49 रन बनाए, एनगिडी को 3 विकेट
*17* सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 82,249 बंद, निफ्टी में 14 अंकों की तेजी रही, 25,497 पर बंद; सरकारी बैंकों के शेयरों में खरीदारी




