पालमपुर सिविल अस्पताल को मिली राहत: डॉ. प्रियंका ठाकुर ने स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में संभाला कार्यभार


पालमपुर सिविल अस्पताल को मिली राहत: डॉ. प्रियंका ठाकुर ने स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में संभाला कार्यभार

पालमपुर। सिविल अस्पताल पालमपुर में पिछले कई महीनों से स्किन स्पेशलिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) की पोस्ट खाली चल रही थी, जिसके कारण त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस कमी को दूर करते हुए डॉ. प्रियंका ठाकुर ने सिविल अस्पताल पालमपुर में स्किन स्पेशलिस्ट के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
डॉ. प्रियंका ठाकुर के ज्वाइन करने से क्षेत्र के हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अब त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए बाहर के बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध हो सकेगा।
स्थानीय लोगों का मानना है कि लंबे समय से खाली पड़ी इस महत्वपूर्ण पोस्ट के भरने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। लोगों को उम्मीद है कि डॉ. प्रियंका ठाकुर मरीजों के प्रति सहयोगी, फ्रेंडली और समर्पित भाव से अपनी सेवाएं देंगी। डॉ प्रियंका ठाकुर इससे पहले डलहौजी में कार्यरत थी ।
ट्राई सिटी टाइम्स की ओर से डॉ. प्रियंका ठाकुर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं और आशा है कि उनके आने से क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।




