#Punjab#Mohali #panchkula #Chandigarh #Haryana #jalandhar

खरड़ रणधावा रोड की बदहाल हालत पर उठी आवाज, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

खरड़ की लाइफलाइन बनी रणधावा रोड के सुधार की मांग, अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र

Tct

खरड़ रणधावा रोड की बदहाल हालत पर उठी आवाज, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

Tct ,bksood, chief editor

खरड़ ट्राई सिटी टाइम्स
रणधावा रोड को मुख्य मार्ग बनाकर चौड़ीकरण करने की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार ने प्रधानमंत्री को भेजा अनुरोध
खरड़ के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर रणधावा रोड को शहर का मुख्य मार्ग घोषित करने तथा इसके निर्माण और चौड़ीकरण की मांग उठाई है।
अपने पत्र में उन्होंने बताया कि रणधावा रोड खरड़ शहर का एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जो आसपास के सैकड़ों गांवों को शहर से जोड़ता है। इस कारण प्रतिदिन इस सड़क पर भारी यातायात रहता है। वर्तमान समय में सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि गांवों से मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी इस सड़क की खराब हालत बड़ी बाधा बन रही है। कई बार जाम और टूटे हुए रास्ते के कारण एंबुलेंस तक को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
अरुण कुमार ने सुझाव दिया कि रेलवे अंडरपास के सामने से सड़क का चौड़ीकरण किया जाए, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।
उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि इस सड़क का निर्माण और सुधार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवाया जाए, ताकि खरड़ और आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
— ट्राई सिटी टाइम्स न्यूज़
मुख्य संपादक: B K Sood

 

Oplus_16908288

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button