*आपदा में सेवा का संकल्प: मोहाली की LANDRAN INDANE गैस एजेंसी Landran बनी मिसाल*
जहां देशभर में गैस संकट से लोग परेशान, वहीं कुछ एजेंसियां ईमानदारी और समर्पण से निभा रहीं जिम्मेदारी


आपदा में सेवा का संकल्प: मोहाली की LANDRAN INDANE गैस एजेंसी बनी मिसाल

जहां देशभर में गैस संकट से लोग परेशान, वहीं कुछ एजेंसियां ईमानदारी और समर्पण से निभा रहीं जिम्मेदारी
बी के सूद चीफ़ एडिटर :(ट्राई सिटी टाइम्स):
देश के कई हिस्सों में इन दिनों रसोई गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। कहीं सिलेंडर की कमी, कहीं ब्लैक मार्केटिंग, तो कहीं उपभोक्ताओं की अनदेखी—इन समस्याओं के चलते आम आदमी को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोग गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि कुछ गैस एजेंसियों पर आरोप है कि वे इस संकट को “आपदा में अवसर” के रूप में देख रही हैं।
उपभोक्ताओं की सबसे बड़ी शिकायत यह है कि कई गैस एजेंसियां फोन तक नहीं उठातीं, समय पर डिलीवरी नहीं देतीं और झूठे आश्वासन देकर जिम्मेदारी से बचती नजर आती हैं। मोहल्लों और सोसायटीज में जाकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन हकीकत में राहत नहीं मिलती।
इसी निराशाजनक माहौल के बीच LANDRAN INDANE गैस एजेंसी LANDRAN एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है। इस एजेंसी के संचालक आशीष वैद न केवल अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, बल्कि संकट की घड़ी में सेवा भावना का परिचय भी दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जहां अन्य एजेंसियों के फोन बंद रहते हैं, वहीं यह एजेंसी उपभोक्ताओं के कॉल रिसीव कर रही है, व्हाट्सएप के माध्यम से भी संवाद बनाए हुए है और नियमानुसार नियमित गैस सप्लाई सुनिश्चित कर रही है। इस कठिन समय में इन्होंने “आपदा में अवसर” नहीं, बल्कि “आपदा में सेवा” का मार्ग अपनाया है, जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एजेंसी का व्यवहार, पारदर्शिता और समय पर सेवा देना इसे अन्य एजेंसियों से अलग बनाता है। उपभोक्ताओं को न तो बेवजह परेशान किया जा रहा है और न ही किसी प्रकार की अनियमितता देखने को मिल रही है।
ऐसे में यह मांग भी उठ रही है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को चाहिए कि वह देशभर में गैस एजेंसियों के कार्यों का मूल्यांकन करे, उपभोक्ताओं से फीडबैक ले और जो एजेंसियां ईमानदारी व राष्ट्रभाव से कार्य कर रही हैं, उन्हें सम्मानित करे। वहीं जो एजेंसियां नियमों की अनदेखी कर रही हैं या उपभोक्ताओं को परेशान कर रही हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अगर नीयत साफ हो और सेवा का भाव हो, तो किसी भी संकट के समय जनता को राहत पहुंचाई जा सकती है। लंद्रा इंडेन गैस एजेंसी ने अपने कार्यों से यह उदाहरण पेश किया है कि जिम्मेदारी और ईमानदारी ही असली पहचान होती है।



