Tricity times morning news bulletin 12 March 2026

Tricity times morning news bulletin 12 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 12 मार्च, 2026 गुरुवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है |चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times HP news
1) बरियाल (कांगड़ा अपडेट ) ग्राम पंचायत नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने के बाद लोगों को इसके लाभ गिनाने पहुंची सरकार की भेजी हुई टाउन एंड कंट्री प्लानिंग टीम को बुधवार को खाली हाथ वापस लौटना पड़ गया । ग्राम पंचायत कार्यालय में जागरूकता बैठक में बार बार सूचना के बावजूद एक भी स्थानीय ग्रामीण नहीं पहुंचा। इसके कारण प्रदेश सरकार के इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। वहीं जब स्थानीय मीडिया कर्मियों तथा पत्रकार बंधुओं ने जनता का इस बाबत पक्ष जानने की कोशिश की तो आम जनमानस की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई ! स्थानीय लोगों के अनुसार मौजूदा प्रदेश सरकार ने आज तक नगरोटा सूरियां को आश्वासनों तथा अधूरे विकास कार्यों के सिवा कुछ नहीं दिया है ! जो कार्य इस क्षेत्र के विकास हेतु किए जाने अपेक्षित हैं वे तो प्रदेश सरकार से किए नहीं जा रहे और जिस चीज़ की प्रासंगिकता ही नहीं है उसके लिए मीटिंग्स बुलाई जा रही हैं !आप जरा कांगड़ा से नगरोटा सूरियां की ओर आने वालीं सड़क की बदहाल स्थिति देखें ! जब जनता के क्रोध का लावा फ़ूटने लगा तब उक्त सड़क का रिपेयरिंग कार्य शुरू किया गया, और उस रिपेयरिंग कार्य में भी बीसियों त्रुटियां हैं ! इसीलिए स्थानीय बाशिंदों ने इस निरर्थक मीटिंग का पूरी तरह से बहिष्कार किया है ! उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने कथोली, सुकनाड़ा और बासा पंचायतों का नगरोटा सूरियां में विलय कर के इसे बाकायदा नगर पंचायत बनाने की विधिवत अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसी परिप्रेक्ष्य में टीसीपी के धर्मशाला कार्यालय से सक्षम अधिकारी श्री कुशल ठाकुर अपने दल बल सहित नगरोटा सूरियां पहुंचे हुए थे। विभाग ने पंचायत सचिव के माध्यम से निवर्तमान प्रतिनिधियों को इसकी सूचना भी दी थी, किन्तु मीटिंग के समय वहां केवल कथोली पंचायत के निवर्तमान प्रधान जीएस बेदी तथा कुछ गिने चुने पत्रकार ही पहुंचे थे। विभिन्न बाशिंदों ने एक आवाज़ में कहा है कि वे इस थोपे गए निर्णय के हक में नहीं हैं !
2) ऊना (बडूही) उपमंडल अंब के अंतर्गत ग्राम पंचायत हंबोली में एक डेरे के निर्माण को लेकर डेरा सदस्यों और स्थानीय बाशिंदों के मध्य विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को डेरे के मुख्य फाटक के निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी और झड़प की स्थिति बन गई, जिसके चलते मौके पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ गया । पंचायत का कहना है कि उससे एनओसी प्राप्त करने के बिना ही डेरा का निर्माण शुरू कर दिया गया है अतः यह अवैध निर्माण है ! उल्लेखनीय है कि एक स्थानीय ग्रामीण ने 14 कनाल जगह खऱीद कर डेरा के नाम कर दी थी और उसके साथ लगती 19 कनाल भूमि को डेरा ने खुद खऱीद लिया और निर्माण शुरू किया था ! डेरा का कहना है कि उनके पास इस निर्माण कार्य शुरू करने हेतु पूरे आवश्यक कागजात उपलब्ध हैं !
3) कुल्लू… एक सप्ताह में ही मेें शुरू हो जाएगा सुमदो-ग्रांफू सड़क बहाली अभियान !
4) मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं ! वे विभिन्न लोकार्पण तथा जनमानस की समस्याओं का समाधान करेंगे ! जरूरतमंद व्यक्ति आज मुलाकात कर सकते हैं !
5) मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु कल ऊना जिला की कुटलैहड़ बंगाणा आदि क्षेत्रों का दौरा करेंगे !
Tricity times news
*1* ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला शुरू किया, अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, रिपोर्ट- गूगल-अमेजन ऑफिस पर हमला हो सकता है
*2* पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध ड्रोन मार गिराए। गिरते समय मलबा पास में मौजूद लोगों पर गिरा, जिससे एक भारतीय समेत चार लोग घायल हो गए
*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल दौरे के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। राज्य के तटीय शहर कोच्चि में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन परियोजनाओं की शुरुआत की गई।
*4*’वैश्विक संकट के बीच पैनिक और भय पैदा कर रही’, मिडिल ईस्ट में संघर्ष को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला
*5* PM बोले- कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे, उन्हें देश का विकास नहीं दिखेगा; केरल को मलयाली नाम मिला, लोगों के चेहरों पर इसकी खुशी
*6* केरल में मछुआरों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने आज NDA के कार्यकाल में हुए फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि मछुआरा समुदाय के लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है
*7* राहुल बोले- पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं, हमें बोलने से रोका गया, रविशंकर प्रसाद ने कहा- कभी नहीं; सदन में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी
*8* भारत के इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता को सदन में नहीं दिया गया बोलने, बिफरे राहुल गांधी; रविशंकर ने भी जमकर सुनाया
*9* लोकसभा अध्यक्ष पर रार: नेहरू-1954 के उदाहरण पर भिड़े राहुल और रविशंकर, रिजिजू के बयान पर सदन में फिर हंगामा
*10* केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने सदन में कहा आजादी के बाद इतने वर्षों में यह केवल दूसरी बार है जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया। स्पीकर को अधिकार दिए जाने पर डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि स्पीकर हाउस के प्रति अकाउंटेबल है। स्पीकर के पद ने संसद में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है
*11* देश में मेडिकल पढ़ाई के नए रास्ते खुले, 11,682 नई MBBS सीटें और 43 नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी
*12* एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान पहिया निकला, नोज गियर टूटा; थाइलैंड में हार्ड लैंडिंग, 133 लोग सवार थे, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
*13* देशभर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें, UP-बिहार में पुलिस सुरक्षा में सिलेंडर बंट रहे, राजस्थान में कालाबाजारी
*14* गाजियाबाद – सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी, 13 साल से कोमा में है बेटा, माता-पिता ने लगाई थी गुहार
*15* पिछले 13 साल से बिस्तर पर पड़े हरिश राणा की जिंदगी केवल मशीनों पर टिकी है। उनके पिता अशोक राणा ने हर दिन अपने बेटे के ठीक होने की उम्मीद में वर्षों गुजार दिए। इंतजार और पिता की अपार पीड़ा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब हरीश को पैसिव इच्छामृत्यु की इजाजत दी है
*16* 50 हजार शादियों में खाने पर संकट, कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं, भट्टी जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना; हजारों होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर
*17* MP में 2 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, पारंपरिक ईंधन के इस्तेमाल पर जुर्माना, लेकिन इंदौर में अफसर बोले- लकड़ी, कंडे, भट्ठी जलाएं
*18* रेपिस्ट आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा, बोला- तीर्थ स्थलों पर जाने से नरक नहीं भोगना पड़ता, इलाज के लिए जमानत पर है
*19* राजस्थान में तापमान 40°C, MP में 39°C से ज्यादा, UP में धुंध में 7 वाहन टकराए, 4 की मौत; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना
*20* मध्यस्थ की भूमिका निभाना असंभव’, कतर की दो टूक; ईरानी हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल
*21* पाकिस्तनी मौसम विभाग की चेतावनी
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी)) ने चेतावनी दी है कि ईरान से उठ रहा जहरीला धुआं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों तक पहुंच सकता है। इससे वहां की हवा की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
*22* भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1342.27 अंक गिरकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 394.75 अंक गिरकर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ।




