HimachalMandi /Chamba /KangraMandi/ Palampur/ DharamshalaUncategorizedताजा खबरेंदेश

#Dubai:Tricity times morning news bulletin 13 March 2026

Day after twin drone incidents, blasts were heard and smoke was seen rising in central Dubai on Friday. The Dubai administration confirmed that an aerial attack had successfully been intercepted

Tct

Tricity times morning newsT bulletin 13 March 2026

ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 13 मार्च, 2026 शुक्रवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है |चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन

संकलन : नवल किशोर शर्मा

*1* भारत आएगा क्रूड ऑयल, होर्मुज से जहाज गुजरने की इजाजत, जयशंकर के 1 कॉल से ईरान संग बनी बात

*2* पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर भारत और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि हाल के दिनों में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री के बीच तीन बार बातचीत हुई है

*3* ईरान में मौजूदा हालात के बीच भारत सरकार वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और वापसी को लेकर सक्रिय रूप से सहायता प्रदान कर रही है। जायसवाल ने बताया कि इस समय ईरान में लगभग 9,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, नाविक, कारोबारी, पेशेवर और कुछ तीर्थयात्री शामिल हैं।

*4* पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है

*5* पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी आज लोकसभा में भारत की कुल ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे। यह चर्चा पश्चिम एशिया संकट के बीच हो रही है, जिसने वैश्विक शिपिंग मार्गों और ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी सदन में उपस्थित रहेंगे और चर्चा के दौरान संभवत: अपनी बात रख सकते हैं

*6* सदन के बाहर नारेबाजी- नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब, राहुल बोले- मोदी घबराए हैं; अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद बिरला की वापसी

*7* मुझ पर जताए गए भरोसे के लिए सभी का आभार, अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, निष्पक्षता के साथ निभाऊंगा, संसद में बोले ओम बिरला

*8* संसद से नरेंदर गायब, देश से सिलेंडर गायब’: एलपीजी संकट पर राहुल गांधी का बयान, केंद्र सरकार से पूछे तीखे सवाल

*9* ऊर्जा सुरक्षा पर चिंता और इस मुद्दे पर सियासत के आरोपों को लेकर राहुल गांधी ने कहा, वह कोई राजनीतिक बयान नहीं दे रहे हैं। यदि समस्या ईरान के स्तर पर भी हल हो जाए, तब भी यह संकट दूर नहीं होगा। दुनिया की संरचना बदल रही है। पीएम मोदी को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत के लोग सुरक्षित रहें। उम्मीद है कि सरकार विपक्ष की बात सुनेगी

*10* राहुल गांधी को राहत: नासिक कोर्ट ने वीर सावरकर टिप्पणी का मानहानि मामला बंद किया, शिकायतकर्ता ने वापस लिया केस

*11* फारूक अब्दुल्ला बोले-ऊपर वाले ने मुझे बचाया, मुझे लगा पटाखे की आवाज है; शादी में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम पर फायरिंग हुई थी

*12* हरियाणा राज्यसभा चुनाव, अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करेगी कांग्रेस, 13 को चंडीगढ़ में लंच, हिमाचल में होगा खास डिनर; CM सुक्खू ने दी सहमति

*13* सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग, ₹900 वाला ₹1800 में मिल रहा, कॉमर्शियल सिलेंडर के ₹4000 वसूले जा रहे, गैस की किल्लत से इंडक्शन की डिमांड 50% बढ़ी

*14* 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल

*15* रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे

*16* हिजबुल्लाह ने इजराइल पर 150 मिसाइलें दागीं, 24 घंटे में 179 लोग घायल; रिपोर्ट- अमेरिका पर भी ईरानी हमले का खतरा

*17* ईरान का दुबई में फिर ड्रोन अटैक, पोर्ट के पास ब्रिटिश सेना का जहाज भी नेस्तनाबूद

*18* हार्दिक पंड्या के खिलाफ तिरंगे के अपमान की शिकायत, वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान फ्लैग ओढ़कर जमीन पर लेटने का आरोप

*19* गुजरात-राजस्थान में लू चली, 11 शहरों में पारा 41°C पार, महाराष्ट्र का नंदूरबार सबसे गर्म, तापमान 42.4°C; सोनमर्ग-लाहौल स्पीति में बर्फबारी

*20* सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034 पर बंद, निफ्टी भी 228 अंक टूटा; ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में बिकवाली रही

Naval kishore tct :लेखक एवं संकलनकर्ता

 

Ad.Rotary Eye Hospital
Ad बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर
Ad.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button