#Cricket:Tricity times morning news bulletin 14 March 2026
कुलदीप यादव की शादी-हल्दी के बाद डांस करते दिखे क्रिकेटर्स, शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी; शामिल हो सकते हैं


Tricity times morning news bulletin 14 March 2026
ट्राई सिटी टाइम्स प्रातः कालीन समाचार
आज 14 मार्च, 2026 शनिवार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है |चैत्र कृष्ण पक्ष दशमी, सिद्धार्थि संवत्सर विक्रम संवत 2083, शक संवत विश्वावसु 1947, फाल्गुन
संकलन : नवल किशोर शर्मा
Tricity times news
*1* गुवाहाटी पहुंचे पीएम मोदी, कोकराझार का दौरा रद्द, राज्य में 48,000 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे; 3 नई ट्रेनों की शुरुआत करेंगे
*2* LPG संकट पर विपक्ष का संसद के बाहर प्रदर्शन, विपक्ष ने दोनों सदनों में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दिया
*3* CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में नोटिस,193 विपक्षी सांसद आए एकसाथ
*4* पश्चिम एशिया संकट के बीच चौथी बार हुई जयशंकर-अराघची की बातचीत, होर्मुज से मिल रही अच्छी खबर
*5* देश को एकजुट रहने की जरूरत’: LPG की कमी वाली खबरों पर शशि थरूर बोले- समस्या का जल्द समाधान निकालना चाहिए
*6* RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा हरियाणा में शुरू, भागवत की मौजूदगी में संघ की समीक्षा; BJP अध्यक्ष नितिन नबीन पहली कतार में बैठे
*7* राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल: कांग्रेस ने ओडिशा के 8 विधायक कर्नाटक भेजे, क्रॉस वोटिंग का सता रहा डर
*8* LPG संकट- पंजाब में सिलेंडर लेकर भागते दिखे लोग, ₹2 हजार का सिलेंडर ₹4 हजार में बिक रहा; कांग्रेस का दिल्ली में चूल्हे लेकर प्रदर्शन
*9* सहरसा में सीएम नीतीश ने कहा- चिंता ना करें, हम कहीं जा नहीं रहे हैं, बिहार को विकसित राज्य बनाकर रहेंगे
*10* सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की छूट, अमेरिका ने जंग की वजह से 30 दिन की रियायत दी; कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर पार
*11* मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! ईरान ने दागी मिसाइलें और ड्रोन, इजरायल के 200 ठिकानों पर स्ट्राइक
*12* ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियानों के दौरान अमेरिकी वायुसेना का KC-135 रिफ्यूलिंग टैंकर विमान पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में छह क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें से चार की मौत की पुष्टि हो गई है।
*13* भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1470.50 अंक गिरकर 74,563.92 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 488.05 अंक गिरकर 23,151.10 अंक पर बंद हुआ
*14* कुलदीप यादव की शादी-हल्दी के बाद डांस करते दिखे क्रिकेटर्स, शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी; शामिल हो सकते हैं सूर्यकुमार यादव-रोहित शर्मा




